Pathaan : फिल्म की रिलीज़ डेट में होंगे बदलाव, केआरके के किया दावा

मुंबई: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। इसके पीछे वजह है फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग, जोकि 12 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज़ हुआ था। इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है। जिसे लेकर देश में काफी विवाद भी हुआ। इस कड़ी में फिल्म पठान को लेकर KRK के एक ट्वीट ने सनसनी फैला दी। KRK ने दावा किया है कि विवादों के चलते फिल्म पठान की रिलीज़ डेट पोस्टपोन हो सकती है। साथ ही इसमें से भगवा बिकिनी भी हटाई जाएगी। इसके अलावा इस फिल्म का नाम भी बदला जाएगा। हालांकि, फिल्म मेकर्स ने इस बात को महज अफवाह बताया है।

शाहरुख को बनाया केआरके ने निशाना

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म के गाने बेशरम रंग में दीपिका की भगवा बिकिनी को लेकर देश में काफी विवाद हुए। फिल्म के लिए लगातार सोशल मीडिया पर बॉयकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ रहा है। जहाँ दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं केआरके के इस ट्वीट ने सबको चौंका दिया है।

फिल्म का टाइटल बदला जाएगा

ट्विटर हैंडल पर केआरके ने पोस्ट शेयर किया और लिखा- ‘ यह कंफर्म है पठान का टाइटल अब बदला जाएगा। इस गाने में भगवा बिकिनी भी नहीं दिखेगी। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलने का निर्णय भी ले लिया है। फिल्म की नई रिलीज डेट आज या कल में तय होगी। केआरके का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

 

कैसा है फिल्म का टीजर

शाहरुख खान इतने सालों बाद बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। 25 जनवरी के दिन शाहरुख़ अपनी फिल्म पठान को लेकर सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म पठान का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। अब फिल्म का टीजर आ गया है। 1 मिनट 24 सेकंड के इस टीजर में शाहरुख बहुत ही अलग अंदाज में दिख रहे है, वहीं टीजर से तो साफ़ है कि इस फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। शुरुआत होती है, आवाज के साथ जब कुछ लोग पठान के बारे में बात कर रहे होते हैं। इतने में शाहरुख की दमदार एंट्री होती है। इस टीजर में किंग खान के अलावा दीपिका और जॉन की झलक देखने को मिली है। टीजर में शाहरुख खान की दमदार आवाज जान डालने का काम करती है।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

2022 new teaser trailerbollywood teaser trailer 2022deepika padukonedeepika padukone new teaser trailerdeepika padukone pathaan teaserjohn abrahamjohn abraham new teaser trailerjohn abraham pathaan teaserpathan teaserpathan teaser 2022pathan teaser trailershah rukh khanshah rukh khan new movie teaser trailershah rukh khan pathaan teaserShahrukh KhanSRKsrk new teaser 2022srk pathaan teaserپٹھانजॉन अब्राहमपठानशाहरुख खान
विज्ञापन