एडवांस बुकिंग में Pathaan ने तोड़े रिकॉर्ड, तरण आदर्श ने शेयर किया अपडेट

मुंबई: Pathaan Advance Booking: शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। शाहरुख खान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसको लेकर 20 जनवरी से एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। एडवांस बुकिंग में ‘पठान’ को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एडवांस बुकिंग शुरू होने के महज तीन दिनों में ही इस फिल्म के 3 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर जानकारी दी है।

तोड़ सकती है रिकॉर्ड

तरण आदर्श के अनुसार 22 जनवरी, रविवार शाम के 5:15 बजे तक पठान के 3 लाख 500 टिकट बिक गए हैं। जिसमें पीवीआर में 1 लाख 30 हजार, आईनॉक्स के 1 लाख 13 हजार और सिनेपॉलिस के 57 हजार 500 टिकट शुमार है। आपको बता दें, ये आंकड़े सिर्फ फिल्म के पहले दिन के लिए हैं। बता दें, ‘पठान’ को अभी रिलीज होने में दो दिन का समय है। रिलीज से पहले ही ओपनिंग डे के लिए 3 लाख से ज्यादा टिकट बिकना फिल्म के लिए खुशखबरी है। इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी।

#Pathaan *advance booking* status at *national chains*… Update till Sunday, 5.15 pm…

⭐️ #PVR: 1,30,000
⭐️ #INOX: 1,13,000
⭐️ #Cinepolis: 57,500
⭐️ Total tickets sold: 3,00,500
NOTE: Data of *opening day* [25 Jan 2023] ONLY. pic.twitter.com/FtsvpFEtub

— taran adarsh (@taran_adarsh) January 22, 2023

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

शाहरुख खान इतने सालों बाद बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। 25 जनवरी के दिन शाहरुख़ अपनी फिल्म पठान को लेकर सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म पठान का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। शुरुआत होती है, आवाज के साथ जब कुछ लोग पठान के बारे में बात कर रहे होते हैं। इतने में शाहरुख की दमदार एंट्री होती है। किंग खान के अलावा दीपिका और जॉन ने फैंस का खूब दिल जीता। बता दें , दीपिका की हॉटनेस, जॉन अब्राहम के एक्शन और विशाल-शेखर के जबरदस्त म्यूजिक ने इस फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं और फैंस को फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइट कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्त

Tags

Boycott Pathaanjhoome jo pathaanpathaanpathaan advance bookingpathaan box office collectionpathaan dialoguepathaan fastest fingerpathaan moviepathaan question answerpathaan quizizzpathaan shortspathaan songpathaan songspathaan trailerpathaan trailer reviewPathanpathan conversationspathan dialoguepathan interviewspathan movie dialoguepathan movie trailerpathan scenespathan songpathan teaserpathan trailerpathan videos
विज्ञापन