September 8, 2024
  • होम
  • पैपराजी से मुंह छिपाकर राघव चड्ढा की कार में भागी परिणीति चोपड़ा

पैपराजी से मुंह छिपाकर राघव चड्ढा की कार में भागी परिणीति चोपड़ा

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : March 30, 2023, 10:19 pm IST

मुंबई: परिणीति चोपड़ा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री का नाम आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ जोड़ा जा रहा हैं। खबरे हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक दोनों ने किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दिया है। वहीं बुधवार को अभिनेत्री को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया।

इस दौरान राघव चड्ढा अभिनेत्री को रिसीव करने एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों की तस्वीरें भी खींची गई, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मीडिया के कैमरे से बचने के लिए परिणीति जल्दी बाजी में राघव चड्ढा की कार में बैठती हुई दिखाई दी।

दोनों कर रहे हैं साथ में टाइम स्पेंड

परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा के लिंकअप की खबरे खूब सुर्खियां बटोर रही है। ये खबरे आग की तरह तब फैली जब दोनों को एक साथ लंच और डिनर डेट पर देखा गया। दोनों को मुंबई में कई बार एक साथ देखा गया है।

ऐसे हुई मुलाक़ात

खबरों की मानें तो दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। दोनों तब से एक-दूसरे को जानते हैं जब से वे इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे। परिणीति ने अपनी पढ़ाई मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में की। वहीं राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अपनी पढ़ाई पूरी की। इग्लैंड में परिणीति और राघव को ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ से नवाजा गया था। इसमें ब्रिटिश यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया था।

अभिनेत्री की अपकमिंग फिल्म

परिणीति चोपड़ा की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्मों की बात की जाए तो वो कोड नेम तिरंगा और ऊंचाई हैं। कोड नेम तिरंगा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही चमकीला और कैप्सूल गिल में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत लेडिज वर्सेज रिकी फिल्म से की थी। इसके अलावा वो इश्कजादे, हंसी तो फंसी, दावत-ए- इश्क, किल दिल और गोलमाल अगेन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन