September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने फिल्म नहीं बल्कि टीवी सीरियल किया था डेब्यू, पुराने वीडियो दिखीं एक्ट्रेस
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने फिल्म नहीं बल्कि टीवी सीरियल किया था डेब्यू, पुराने वीडियो दिखीं एक्ट्रेस

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने फिल्म नहीं बल्कि टीवी सीरियल किया था डेब्यू, पुराने वीडियो दिखीं एक्ट्रेस

  • WRITTEN BY: Mohd Waseeque
  • LAST UPDATED : May 17, 2024, 5:22 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आजकल अपनी फिल्म अमर सिंह चमकीला और राघव चढ्ढा से शादी को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं. पॉलिटिशयन राघव चोपड़ा से परिणीति ने अपने शादी शुदा जिंदगी की शुरुआत की. हाल ही में आई एक्ट्रेस की फिल्म अमर सिंह चमकीला काफी सफल हुई. इस फिल्म को लोगों की तरफ से अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं जिससे एक्ट्रेस काफी खुश दिखाई दे रही है.परणीति के बारे लोग ये मानते हैं कि उन्होंनेअपना फिल्मी करियर इश्कजादे फिल्म से शुरू किया था. इस फिल्म में परिणीति को साथ मुख्य भूमिका में अर्जुन कपूर थे. लेकिन सच्चाई कुछ इस बात का खुलासा खुद परिणीति ने किया है.

दूरदर्शन पर के वीडियो को किया शेयर

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने बहुत सालों के बाद ये खुलासा किया है कि उन्होंने अपना डेब्यू फिल्म नहीं बल्कि एक कोरस गाने से किया था. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो में परिणीति महज छोटी सी उम्र में दूरदर्शन पर बच्चों के साथ कोरस गाने में दिखाई दे रही हैं.परिणीति का दूरदर्शन बच्चों के साथ गाये गए गाने से ये साबित होता है कि उन्होंने फिल्म में इंट्री फिल्म के नहीं बल्कि टीवी से की थी. परिणीति अपने इस वीडियो में लाल रंग के सूट में प्यारी सी परिणीति बच्चों के साथ ग्रुप सॉन्ग पर शिरकत करती दिखाई दे रही हैं.अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई वीडियो मे परिणीति ने ने कैप्शन में लिखा है – माई रियल डेब्यू.

उनके फैंस ने वीडियो पर किया कमेंट्स

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के बाद उनेक फैंस काफी से उत्साहित हैं. आपको बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक अच्छी सिंगर भी हैं और वो फिल्मों के लिए भी गा चुकी हैं. ब़ॉलीवुड एक्ट्रेस पियंका चोपड़ा की कजिन के तौर पर फेमस परिणीति ने खुद अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है और उनकी ढेर सारी फिल्में इस बात का सबूत हैं कि उनका भविष्य भी काफी सुनहरा है. उनके इस वीडियो पर फैंस तरह तरह के कमेंट्स दे रहे हैं. उन्हीं मे से कुछ का कहना है कि परिणीति में काफी हुनर है. जबकि एक यूजर ने लिखा है कि परिणीति तब भी प्यारी थीं और अब तक वो बिलकुल नहीं बदली हैं. दूसरे यूजर ने लिखा है – सबसे प्यारा डेब्यू.उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को परिणीति का ये अनदेखा डेब्यू काफी पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें- Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने इवेंट में अपनी साड़ी की जुनून पर की बात

Tags