परिणीति चोपड़ा ने आप सासंद राघव चड्ढा के साथ कर ली सगाई? ट्विटर पर मिल रही बधाई

मुंबई: परिणीति चोपड़ा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री का नाम आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ जोड़ा जा रहा हैं। खबरे हैं कि दोनों की इंगेजमेंट हो चुकी है। वहीं अब सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों को ट्वीट कर बधाई दी।

सांसद संजीव अरोड़ा ने क्या कह दिया

आम आदमी पार्टी से सांसद संजीव अरोड़ा ने परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की फोटोज साझा की। इसके साथ उन्होंने ट्वीट में लिखा “ मैं परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को बधाई देता हूं,मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों को प्यार, खुशी और एक-दूसरे के साथ से भरा रहे..मेरी शुभकामनाएं हैं। वहीं इसके बाद फैंस कंफ्यूज है कि दोंनो को किस बात की बधाई दी जा रही है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे है कि दोनों ने सगाई कर ली है। हालांकि इसे लेकर दोनों की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है।

I extend my heartfelt congratulations to @raghav_chadha and @ParineetiChopra. May their union be blessed with an abundance of love, joy, and companionship. My best wishes!!! pic.twitter.com/3fSWVT4evR

— Sanjeev Arora (@MP_SanjeevArora) March 28, 2023

ऐसे हुई मुलाक़ात

खबरों की मानें तो दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। दोनों तब से एक-दूसरे को जानते हैं जब से वे इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे। परिणीति ने अपनी पढ़ाई मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में की। वहीं राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अपनी पढ़ाई पूरी की। इग्लैंड में परिणीति और राघव को ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ से नवाजा गया था। इसमें ब्रिटिश यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया था।

अभिनेत्री की अपकमिंग फिल्म

परिणीति चोपड़ा की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्मों की बात की जाए तो वो कोड नेम तिरंगा और ऊंचाई हैं। कोड नेम तिरंगा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही चमकीला और कैप्सूल गिल में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत लेडिज वर्सेज रिकी फिल्म से की थी। इसके अलावा वो इश्कजादे, हंसी तो फंसी, दावत-ए- इश्क, किल दिल और गोलमाल अगेन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

MP Sanjeev Arora Tweetparineeti chopraparineeti chopra moviesParineeti Chopra Raghav Chadha AffairParineeti Chopra Raghav Chadha Latest NewsRaghav ChadhaSanjeev Arora
विज्ञापन