September 20, 2024
  • होम
  • सिंपल लुक में भी बहुत खूबसूरत लगती है पलक तिवारी, शेयर किया पोस्ट

सिंपल लुक में भी बहुत खूबसूरत लगती है पलक तिवारी, शेयर किया पोस्ट

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : December 29, 2022, 10:25 pm IST

मुंबई: इंडस्ट्री की न्यू एक्ट्रेस पलक तिवारी के डेब्यू सॉन्ग ‘बिजली’ का क्रेज अभी तक लोगों के बीच से खत्म नहीं हुआ है। पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अलग-अलग अंदाज में फैंस के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस उन्हें हर लुक में बेहद पसंद करते हैं। अब पलक ने एक पोस्ट शेयर किया है।

शेयर किया पोस्ट

पलक ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस तस्वीर में अभिनेत्री ने ऑफ शोल्डर टॉप पहना हुआ है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सूरज की किरण पलक के चेहरे से टकरा रही है। फुल वाइट टॉप में अभिनेत्री फैंस का दिल जीत रही है। सोशल मीडिया पर उनका ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। हर कोई उनकी इस तस्वीर का दीवाना हो गया है।

पलक की फैन फॉलोइंग

सोशल मीडिया पर पलक तिवारी की काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत करती दिखती रहती हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी उनसे बात करने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। पलक तिवारी कई ऐड में काम चुकी है। इसके अलावा वह कई रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी चीजें भी साझा करती है। पलक तिवारी की मां श्वेता तिवारी है। वह एक्टिंग के अलावा डांस क्लास ले रही है। वह अपनी एक्टिंग डेब्यू पर जमकर मेहनत कर रही हैं। उनकी ये मेहनत फिल्म के अच्छे परफॉर्मेंस में जरुरु रंग लाएगी।

इस फिल्म से करेंगी पलक बॉलीवुड डेब्यू

म्यूजिक वीडियो और एड शूट में धमाल मचाने वाली पलक अब बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसी जानकारी है कि वरुण धवन के साथ ही उनकी फिल्म रिलीज होगी। कॉमर्शियल शूट में डेविड धवन को दोनों की पेयरिंग इतनी अच्छी लगी कि वह दोनों को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी में लग गए हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन