September 27, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • पलक तिवारी ने श्वेता तिवारी और भाई संग की क्रिसमस फोटोज शेयर, खुद बनी सेंटा
पलक तिवारी ने श्वेता तिवारी और भाई संग की क्रिसमस फोटोज शेयर, खुद बनी सेंटा

पलक तिवारी ने श्वेता तिवारी और भाई संग की क्रिसमस फोटोज शेयर, खुद बनी सेंटा

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : December 22, 2022, 9:34 pm IST

मुंबई: इंडस्ट्री की न्यू एक्ट्रेस पलक तिवारी के डेब्यू सॉन्ग ‘बिजली’ का क्रेज अभी तक लोगों के बीच से खत्म नहीं हुआ है। पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अलग-अलग अंदाज में फैंस के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस उन्हें हर लुक में बेहद पसंद करते हैं। अब पलक ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में पलक अपने परिवार के साथ क्रिसमस मना रही हैं।

शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड सितारे क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच हाल ही में पलक तिवारी ने क्रिसमस फोटोज शेयर की है। इसमें वो अपनी माँ श्वेता तिवारी और भाई के साथ नजर आ रही हैं। तीनों तस्वीर में स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। शेयर की गई तस्वीर में सभी ने सेंटा कैप पहनी हुई है। फैंस पलक के इस पोस्ट को बेहद पसंद कर रहे हैं। इस सुंदर सी तस्वीर को शेयर करते हुए पलक ने लिखा – Christmas mood . वहीं श्वेता तिवारी और पलक तिवारी ने घर में क्रिसमस ट्री भी लगाया हुआ है। साथ ही सभी विश लिखते हुए भी दिख रहे हैं।

पलक की फैन फॉलोइंग

पलक तिवारी की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत करती दिखती रहती हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी उनसे बात करने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। पलक तिवारी कई ऐड में काम चुकी है। इसके अलावा वह कई रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी चीजें भी साझा करती है। पलक तिवारी की मां श्वेता तिवारी है। वह एक्टिंग के अलावा डांस क्लास ले रही है। वह अपनी एक्टिंग डेब्यू पर जमकर मेहनत कर रही हैं। उनकी ये मेहनत फिल्म के अच्छे परफॉर्मेंस में जरुरु रंग लाएगी।

इस फिल्म से करेंगी पलक बॉलीवुड डेब्यू

म्यूजिक वीडियो और एड शूट में धमाल मचाने वाली पलक अब बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसी जानकारी है कि वरुण धवन के साथ ही उनकी फिल्म रिलीज होगी। कॉमर्शियल शूट में डेविड धवन को दोनों की पेयरिंग इतनी अच्छी लगी कि वह दोनों को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी में लग गए हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन