पलक के साथ वरुण का वीडियो सॉन्ग वायरल, क्या आपने भी देखा?

मुंबई: इंडस्ट्री की न्यू एक्ट्रेस पलक तिवारी के डेब्यू सॉन्ग ‘बिजली’ का क्रेज अभी तक लोगों के बीच से खत्म नहीं हुआ है। अब उनका एक और वीडियो धमाल मचा रहा है। हालांकि, यह सिर्फ एक ऐड फिल्म का गाना है और इसमें वह हॉट चॉकलेटी बॉय वरुण धवन के साथ डांस करती नजर आ रही है। लेकिन उनके मूव्स और बॉडी लैंग्वेज को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही वरुण धवन के साथ उनकी केमेस्ट्री भी फैंस को पसंद आ रही है। वीडियो का बीटीएस लिंक पहले ही शेयर किया जा चुका है। एक्टर वरुण धवन ने इसका फुल लिंक दोबारा साझा किया है। वीडियो में आप पलक को रेड शिमरी ड्रेस में देख सकते हैं, वहीं वरुण धवन कैजुअल्स में डांस करते नजर आ रहे हैं।

वरुण और पलक की जोड़ी

‘बिजली’ और ‘मंगता है क्या’ के बाद यह पलक तिवारी का तीसरा वीडियो सॉन्ग है। इसमें वह पहली बार वरुण धवन के साथ नजर आ रही हैं। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है। वहीं, उनके स्मूद डांस मूव्स की भी फैंस तारीफ़ कर रहे हैं। वरुण तो कमाल के डांसर हैं ही, पलक भी उनके साथ स्टेप्स मैच करते हुए डांस फ्लोर पर कड़ी टक्कर देती दिख रही हैं।

इस फिल्म से करेंगी पलक बॉलीवुड डेब्यू

म्यूजिक वीडियो और एड शूट में धमाल मचाने वाली पलक अब बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसी जानकारी है कि वरुण धवन के साथ ही उनकी फिल्म रिलीज होगी। कॉमर्शियल शूट में डेविड धवन को दोनों की पेयरिंग इतनी अच्छी लगी कि वह दोनों को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी में लग गए हैं।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

palak tiwaripalak tiwari and aditya seal songpalak tiwari and varun dhawan new add songpalak tiwari dancepalak tiwari hotpalak tiwari momvarun dhawan songpalak tiwari new songpalak tiwari songpalak tiwari varun dhawanpalak tiwari with varun dhawanvarun dhawanvarun dhawan and palak tiwarivarun dhawan and palak tiwari shootingvarun dhawan moviesvarun dhawan new movievarun dhawan new songvarun dhawan palak tiwarivarun dhawan palak tiwari dance videovarun dhawan song
विज्ञापन