September 19, 2024
  • होम
  • मुकेश नहीं, इस अंबानी के पास है भारत की सबसे महंगी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

मुकेश नहीं, इस अंबानी के पास है भारत की सबसे महंगी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : July 13, 2024, 5:56 pm IST

Ambani Family: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से हैं, जिनकी कुल संपत्ति 122.6 अरब डॉलर (10 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा) है। उनकी दौलत उनकी शानदार जीवनशैली, महंगे कारों और गहनों के कलेक्शन से झलकती है। अंबानी परिवार के बच्चे आकाश, ईशा और अनंत भी शानदार कारों के मालिक हैं, जिनके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

अंबानी परिवार की सबसे महंगी कार

आपको जानकर हैरानी होगी कि अंबानी परिवार की सबसे महंगी कार मुकेश अंबानी के पास नहीं, बल्कि नीता अंबानी के पास है।

नीता अम्बानी घूमती है इस 101 करोड़ की गाड़ी में, ये है इसकी ख़ासियत - The  Gyan Tv

नीता अंबानी की 90 करोड़ की कार

नीता अंबानी के पास ऑडी A9 कैमलियन है, जिसकी कीमत 90 करोड़ रुपये है। यह कार लगभग 600 हॉर्सपावर और 4.0 लीटर V8 इंजन वाली लिमिटेड एडिशन है। इस कीमत में अगर देखा जाए तो कई विमान आ सकते हैं, क्योंकि छोटे से मीडियम साइज वाले विमान की कीमत करीब 50 लाख से 20 करोड़ रुपये के बीच ही होती है।

100 करोड़ की Audi A9 Chameleon से घूमती है नीता अंबानी - Electric Sawari

कार का रंग बदलने की सुविधा

इस कार को स्पेनिश डिजाइनर डैनियल गार्सी ने डिजाइन किया है। खास बात यह है कि इसके इलेक्ट्रॉनिक पेंट सिस्टम के जरिये ड्राइवर एक बटन दबाकर कार का बाहरी रंग बदल सकता है। दुनिया में अब तक इनमें से केवल 11 कारें ही बिकी हैं, जिनमें से एक नीता अंबानी के पास है।

Trending: Nita Ambani buys pink color Rolls Royce worth Rs...

मुकेश अंबानी की सबसे महंगी कार

मुकेश अंबानी के पास सबसे महंगी कार BMW 760 Li आर्मर्ड है। यह एक बुलेटप्रूफ कार है जो Z-लेवल की सुरक्षा सुविधाएं प्रदान करती है। अंबानी परिवार की ये महंगी कारें उनकी समृद्धि और लग्जरी जीवनशैली को दर्शाती हैं। इनके पास ऐसी कई बेशकीमती चीजें हैं, जिनके बारे में आम आदमी ने सुना भी नहीं होगा।

Mukesh Ambani Gets Armoured Car BMW 7 Series 760i | इस बख़्तरबंद कार से  दौड़ेंगे धनकुबेर मुकेश अंबानी - Hindi DriveSpark

 

ये भी पढ़ें: अनंत अंबानी की शादी में घोड़ी की कीमत जानकर आप रह जाएंगे दंग!

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन