September 19, 2024
  • होम
  • सिटाडेल :Nick Jonas ने की प्रियंका की तारीफ, शेयर किया फर्स्ट लुक

सिटाडेल :Nick Jonas ने की प्रियंका की तारीफ, शेयर किया फर्स्ट लुक

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : February 28, 2023, 4:35 pm IST

मुंबई: मोस्ट अवेटेड सीरीज “सिटाडेल” से प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था। इस लुक को प्रियंका ने आईजी के हैंडल पर साझा किया है। सिटाडेल के रिलीज़ किए गए लुक में प्रियंका काफी अग्रेसिव अवतार में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव, सामंथा रुथ प्रभु, दीया मिर्जा, ईशा गुप्ता और सोनाली बेंद्रे जैसे तमाम सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है। और कहा है कि वे उन्हें एक्शन करते हुए देखने के उत्सुक है। वहीं अभिनेत्री के पति निक जोनस को पत्नी प्रियंका चोपड़ा का ये लुक पसंद आया और उन्होंने उनकी तारीफ़ की।

पति को पसंद आई सीरीज

निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका की फिल्म “सिटाडेल” से कुछ सीन शेयर किए है। इसके बाद ही निक ने लिखा, “आप पर बहुत प्राउड फील होता है। @priyankachopra.” एक और सीन शेयर करते हुए निक ने लिखा, “तुम सब तैयार हो जाओ।” ये शो दूसरे लेवल का है। ”

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग सीरीज का फर्स्ट लुक शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था – “सबसे पहले @citadelonprime @vanityfair #CitadelOnPrime इसे इसके जरिए देखें। ” तस्वीरों में प्रियंका एक्शन अवतार में दिखाई दे रही है। साथ ही उन्होंन रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वे काफी खूबसूरत दिख रही हैं। ये प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।

ऐसी दिखती है मालती

प्रियंका ने हाल ही में अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस चेहरा सबको रिवील किया था। हाल ही में देसी गर्ल एक इवेंट में शामिल हुई थी, यहाँ उनकी बेटी के साथ कई फोटोज सामने आई थी। इस दौरान मालती वाइट टॉप के साथ क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स में नजर आई थी।

प्रियंका की अपकमिंग फ़िल्में

वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक शानदार वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया और कैटरीना भी नजर आएंगी। अभिनेत्री लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन