September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • Neha Dhupia Birthday: 42वां जन्मदिन मना रही हैं अभिनेत्री, जानें कुछ ख़ास बातें
Neha Dhupia Birthday: 42वां जन्मदिन मना रही हैं अभिनेत्री, जानें कुछ ख़ास बातें

Neha Dhupia Birthday: 42वां जन्मदिन मना रही हैं अभिनेत्री, जानें कुछ ख़ास बातें

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : August 25, 2022, 10:13 pm IST

मुंबई: आज नेहा धूपिया अपना जन्मदिन मना रही है। अभिनय से ज्यादा रियलिटी शोज में नाम कमा चुकीं नेहा धूपिया आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड अदाकारा नेहा धूपिया का आज जन्‍मदिन है। नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को कोच्चि के सिख परिवार में हुआ था। आपको बता दें, नेहा ने साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब भी अपने नाम किया था। इसी साल नेहा ने भारत का मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व भी किया। इसके बाद नेहा ने फिल्म इंड्स्ट्री की ओर अपना सिक्का आजमाया। नेहा को सिनेमाजगत में 19 साल हो गए हैं।

फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स से लेकर अब तक नेहा धूपिया के लुक में काफी चेंज आया है। साथ ही नेहा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्ख़ियों में रही हैं। 10 मई 2018 को नेहा और अंगद ने एक दूसरे से शादी की। इन दोनों की लव स्टोरी को फैंस बेहद पसंद भी करते हैं। आइए, नेहा के जन्मदिन पर उनसे जुड़े कुछ किस्से आपको बताते हैं।

एक साल डेटिंग के बाद की शादी

नवंबर 2017 में कपल क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका की शादी के रिसेप्शन में पहुंचा था। तब से ही नेहा और अंगद के अफेयर की ख़बरें सुर्खियां में आ गई थी। लेकिन नेहा-अंगद ने कभी डेटिंग को लेकर कुछ नहीं कहा था और उसके करीब 1 साल बाद फिर मई 2018 में दोनों ने शादी कर ली थी।

अंगद ने शादी से पहले दी थी नेहा को सलाह

10 मई 2018 को ये कपल शादी के बंधन में बंद गए थे और आज इनकी शादी को लगभग 4 साल हो गए हैं। अंगद और नेहा ने अपनी शादी की फोटोज से बना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया था कि शादी से पहले उनके पास पैसे नहीं थे जिस कारण उन्होंने नेहा को कम खर्च करने को कहा था।

इतनी संपत्ति की मालकिन है अभिनेत्री

नेहा फिल्म इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल नहीं कर पाई जो वो चाहती थीं। हिंदी, पंजाबी, तेलुगु, मलयालम और जापानी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से नेहा फैंस को ज्यादा खुश नहीं कर पाई। लेकिन इतनी फिल्मों में काम कर चुकीं नेहा अच्‍छी खासी संपत्ति की मालकिन हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेहा धूपिया की कुल संपत्ति $1 मिलियन से $5 मिलियन के करीब है। ये पैसे वे कलाकार और विज्ञापन से कमाती हैं। वह एक फिल्म के लिए लगभग 40 से 50 लाख की फीस चार्ज करती हैं।

 

पहले किया दुष्कर्म फिर मार डाला! सोनाली के भाई ने पीए पर लगाए सनसनीखेज़ आरोप

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

आतंकवादियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेगे, जम्मू की रैली में बोले पीएम मोदी
आतंकवादियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेगे, जम्मू की रैली में बोले पीएम मोदी
रोचक कहानी: 14 की उम्र में शादी, पति की मौत हुई तो कोई साथ नहीं दिया, अब वर्दी में दिखीं संतोष भाटी
रोचक कहानी: 14 की उम्र में शादी, पति की मौत हुई तो कोई साथ नहीं दिया, अब वर्दी में दिखीं संतोष भाटी
नेतन्याहू को खून की आंसू रुलायेगा यह खूंखार शख्स! नसरल्लाह के बाद बनेगा हिजबुल्लाह चीफ
नेतन्याहू को खून की आंसू रुलायेगा यह खूंखार शख्स! नसरल्लाह के बाद बनेगा हिजबुल्लाह चीफ
बर्थडे बॉय रणबीर कपूर के लिए सरप्राइज, इस बड़े फिल्म में निभाएंगे विलेन का किरदार
बर्थडे बॉय रणबीर कपूर के लिए सरप्राइज, इस बड़े फिल्म में निभाएंगे विलेन का किरदार
लालू यादव नहीं बता पाएंगे पूर्वज का नाम, जीतन राम मांझी का वार, क्या मिल गए है सबूत?
लालू यादव नहीं बता पाएंगे पूर्वज का नाम, जीतन राम मांझी का वार, क्या मिल गए है सबूत?
भगत सिंह की फाँसी पर क्या बोले जिन्ना? ऐसा था जवाहरलाल नेहरू का रवैया
भगत सिंह की फाँसी पर क्या बोले जिन्ना? ऐसा था जवाहरलाल नेहरू का रवैया
इजरायल ने हिजबुल्लाह चीफ़ हसन नसरल्लाह को मार गिराया, सदमे में 57 मुस्लिम देश, अब होगा महातांडव
इजरायल ने हिजबुल्लाह चीफ़ हसन नसरल्लाह को मार गिराया, सदमे में 57 मुस्लिम देश, अब होगा महातांडव
विज्ञापन
विज्ञापन