• होम
  • मनोरंजन
  • 5 महीनों में नवजोत सिंह सिद्धू का बदला रूप, घटाया 33 किलो वजन, फॉलो करें ये टिप्स

5 महीनों में नवजोत सिंह सिद्धू का बदला रूप, घटाया 33 किलो वजन, फॉलो करें ये टिप्स

मशहूर कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या विवादित टिप्पणी नहीं, बल्कि उनका वेट लॉस करना है। सिद्धू ने बताया कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए सबसे पहले मानसिक रूप से तैयार होना जरूरी है।

Navjot Singh Sidhu weight loss tips
  • January 30, 2025 11:42 am Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या विवादित टिप्पणी नहीं, बल्कि उनका वेट लॉस करना है। सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने महज 5 महीनों में 33 किलो वजन घटाया है।

वजन घटाने की कहानी

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी ‘बिफोर और आफ्टर’ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि वजन घटाने के लिए 5 महत्वपूर्ण नियमों को अपनाया। उन्होंने बताया कि अगर कोई भी इन नियमों को फॉलो करे, तो वेट लॉस करना आसान हो सकता है। इसी के साथ आइए जानते है क्या है वो 5 नियम अपनाए:

1. सिद्धू ने बताया कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए सबसे पहले मानसिक रूप से तैयार होना जरूरी है। अगर इच्छाशक्ति मजबूत होगी, तो कोई भी काम संभव है।

2. इसके साथ ही जीवन में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है। सिद्धू का कहना है कि बिना अनुशासन के किसी भी लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल होता है।

3. वेट लॉस के लिए उन्होंने नियमित रूप से वॉक की। उनका मानना है कि चलना सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज है।

4. इसके अलावा प्राणायाम से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और शरीर की ऊर्जा बढ़ती है। इससे वजन घटाने में काफी मदद मिलती है।

5. सही आहार भी वजन कम करने में अहम भूमिका निभाता है। संतुलित और पौष्टिक भोजन से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि वेट लॉस भी तेजी से होता है।

5 महीनों में बदला अवतार

सिद्धू ने अगस्त 2024 से इन नियमों को अपनाना शुरू किया और लगातार मेहनत के बाद 5 महीनों में 33 किलो वजन घटाने में सफलता पाई। उनकी इस उपलब्धि को देखकर फैंस काफी प्रभावित हो रहे हैं और उनकी डेडिकेशन की सरहानाकर रहे हैं। सिद्धू का यह ट्रांसफॉर्मेशन उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो वेट लॉस करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: हमले के बाद डर में जी रहें सैफ-करीना, बालकनी को किया बंद, बोले कोई पैपराजी फोटो नहीं लेगा!