पठान: "बेशर्म रंग" पर मुनमुन दत्ता ने शेयर किया वीडियो, हुआ वायरल

मुंबई: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म पठान को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। पठान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग 12 दिसंबर को रिलीज़ हुआ। इस गाने के आने के बाद दीपिका विवादों में घिर गई, दरअसल इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है। वहीं इस बवाल के बीच शाहरुख खान की फिल्म खतरे में फंस गई है। लेकिन वहीं सेलेब्स फिल्म का जमकर समर्थन कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने गाने पर रील बनाकर शेयर किया है।

शेयर किया वीडियो

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अक्सर सुर्ख़ियों में रहती हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो बेशर्म रंग गाने पर डांस करती हुए नजर आ रही हैं। विवादों के बीच अभिनेत्री का ये वीडियो वायरल हो रहा है। डांस के दौरान मुनमुन शिमरी आउटफिट में नजर आई। कई लोग उनके मूव्स की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ?????? ????? ??‍♀️? (@mmoonstar)

दरअसल इन दिनों कई एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण के डांस मूव्स को कॉपी करके अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इनमें हिना,जन्नत जुबैर समेत कई सेलेब्स का नाम शुमार है। अब इस लिस्ट में मुनमुन दत्ता भी शामिल हो गई हैं। वीडियो शेयर करते हुए मुनमन ने लिखा- ‘ये सॉन्ग पूरी तरह से एक वाइब है।’

ऐसा रहा करियर

आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में आए टेलीविजन शो ‘हम सब बाराती’ से की थी। इस शो के बाद जब 2008 में असित मोदी का कॉमेडी शो ‘तारक मेहता’ शुरू हुआ तब से ही मुनमुन दत्ता इस शो से जुड़ी हुईं हैं। वह शो में बबीता अय्यर की भूमिका निभा रही हैं। इस शो से वह घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं। जेठालाल और बबीता अय्यर जी की प्यारी सी केमिस्ट्री लोगों को शो में खूब हंसाती है। टेलीविजन के अलावा मुनमुन दत्ता बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

munmunmunmun duttamunmun dutta agemunmun dutta aka babita jimunmun dutta and raj anadkatmunmun dutta at ita awards 2022munmun dutta backmunmun dutta bhangimunmun dutta bikinimunmun dutta boyfriendmunmun dutta dancemunmun dutta gets angry on media at ita awards 2022munmun dutta homemunmun dutta hotmunmun dutta hot reels videomunmun dutta interviewmunmun dutta kissmunmun dutta latest newsmunmun dutta newsmunmun dutta show
विज्ञापन