tehran
मुंबई: पूर्व ब्यूटी क्वीन मानुषी छिल्लर ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के बाद एक और बिग बजट फिल्म में नजर आएंगी। जी हाँ! अक्षय कुमार के बाद मानुषी छिल्लर जॉन अब्राहम के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म तेहरान में मानुषी लीड रोल में नजर आएंगी। जॉन अब्राहम ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और उनका फर्स्ट लुक भी रिवील हो चुका है। शूटिंग के लिए मानुषी छिल्लर ने जॉन को ज्वॉइन कर लिया है।
मेकर्स ने कुछ तस्वीरों को शेयर कर मानुषी को कास्ट करने की जानकारी दी है। तस्वीरों में मानुषी जॉन अब्राहम के साथ शूटिंंग लोकेशन पर दिख रही हैं। ये फिल्म अरुण गोपालन के निर्देशन में बन रही हैं। जबकि इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं। ये फिल्म सत्य घटना पर आधारित है और इस फिल्म की कहानी को आशीष पी वर्मा ने पिरोया है। जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।
आपको बता दें, तेहरान एक Geo-political फिल्म है। जॉन ने कहा था कि उनकी मां के 21 कजिन ईरान में रहते हैं इसलिए वो शूट पर अपनी मां को भी साथ लेकर जाने वाले हैं। जॉन ने कहा था, ‘अगर आप रूस-यूक्रेन संकट के बारे में जानते हैं, और जानना चाहते हैं कि चीन क्या कर रहा है, ईरान क्या कर रहा है, फिलिस्तीन की इस पूरी बात पर क्या भूमिका है, तो तेहरान आपके इन सारे सवालों के जवाब देगी।
मानुषी छिल्लर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में अभिनेत्री संयोगिता के रोल में नजर आई थीं। वहीं मानुषी जल्द ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में अभिनेता विक्की कौशल के साथ भी दिखेंगी।
महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया
जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस EVM के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े…
दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी की अच्छी खासी पकड़ है। दिल्ली…
पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका, भारत…
भारत की राजधानी दिल्ली में बैठीं शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान सरकार…
इस्सौपुरटिल इलाके में अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।…
क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कोहली को एक अहम सलाह दी। उन्होंने कहा कि…