मिली: तीसरे दिन कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन, रविवार को हुई इतनी कमाई

मुंबई: 4 नवंबर यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों पर जाह्नवी कपूर की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘मिली’ रिलीज हुई थी फिल्म ‘मिली’ मलयालम थ्रिलर ‘हेलेन’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। जाह्नवी कपूर फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही हैं। इस फिल्म में उनके अलावा सनी कौशल भी हैं। आइए जानते हैं, फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन।

तीसरे दिन का कलेक्शन

आपको बता दें, अब फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ये फिल्म छुट्टी का फायदा नहीं उठा पाई। यानी इस फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी नहीं हुई हैं। रविवार को इस फिल्म ने 65 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने अब तक कुल 1.77 करोड़ का कलेक्शन किया है। वीकेंड पर इतनी कम कमाई के बाद अब इस फिल्म का फ्लॉप होना संभव हैं।

फिल्म के दूसरे दिन की कमाई

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘मिली’ के दूसरे दिन यानी शनिवार के कलेक्शन की बात करे तो फिल्म ने सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। भले ही फिल्म में अभिनेत्री की एक्टिंग की खूब तारीफ़ हो रही हैं लेकिन फिल्म कमाई के मामले में कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पा रही है। इस कलेक्शन के हिसाब से फिल्म ने दो दिनों में 1.10 करोड़ का कारोबार किया था जो कि बहुत कम है।

फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन

जाह्नवी कपूर की पहली सर्वाइवल फिल्म ‘मिली’ को मिक्स रिस्पॉन्स मिला। वहीं बात करे फिल्म के कलेक्शन की तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म में जाह्नवी की एक्टिंग की खूब तारीफ़ हो रही है। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री ने खूब मेहनत की है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को कई बार चोटें भी आई।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

banaras 1st day collectionbox office collectionbox office collection todaymili 1st day collectionmili box office collectionmili box office collection day 1mili box office collection day 2mili box office collection day 3mili collectionmili day 1 collectionmili day 3 box office collectionmili movie box office collectionmili movie collectionmili worldwide collectionphone bhoot 1st day collectionphone bhoot box office collection
विज्ञापन