Mili : बुधवार को फिल्म की कमाई में आई भारी गिरावट, फ्लॉप कंफर्म

मुंबई: 4 नवंबर यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों पर जाह्नवी कपूर की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘मिली’ रिलीज हुई थी फिल्म ‘मिली’ मलयालम थ्रिलर ‘हेलेन’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। जाह्नवी कपूर फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही हैं। इस फिल्म में उनके अलावा सनी कौशल भी हैं। आइए जानते हैं, मिली का रिलीज के छठे दिन कैसा रहा कलेक्शन।

बुधवार का कलेक्शन

देशभर में मिली के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 50 लाख के साथ ओपनिंग की थी। दूसरे दिन मिली ने 60 लाख का रुपए कमाए। जबकि, वीकेंड पर कुछ हद तक आगे बढ़ते हुए फिल्म ने 65 लाख रुपए की कमाई की। चौथे दिन मिली ने 30 और पांचवे दिन 35 लाख का कलेक्शन किया। वहीं, छठवें दिन फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर गिरावट देखी गई। बता दें, बुधवार को महज 25 लाख का ही कलेक्शन किया है। इसके साथ ही मिली की अब तक की कुल कलेक्शन 2.65 करोड़ हो गई है। फिल्म एक भी दिन एक करोड़ रुपए का कलेक्शन नहीं कर पाई है।

फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन

जाह्नवी कपूर की पहली सर्वाइवल फिल्म ‘मिली’ को मिक्स रिस्पॉन्स मिला। वहीं बात करे फिल्म के कलेक्शन की तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म में जाह्नवी की एक्टिंग की खूब तारीफ़ हो रही है। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री ने खूब मेहनत की है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को कई बार चोटें भी आई।

कहानी

फिल्म की कहानी साफ़ है जैसा ट्रेलर में ही दिखाया गया था कि मिली एक फ्रीजर में फंस जाती है और वहाँ से वह कैसे संघर्ष करके बाहर आती है कहानी इसी पर आधारित है। कहानी में आज के जमाने के एक पिता को दिखाया गया है जो अपनी बेटी को उड़ान भरने के लिए पूरा खुला आसमान देते हैं। वह इस बीच प्यार में भी पड़ती है सब कुछ ठीक चल रहा होता है कि एक दिन अचानक मिली गायब हो जाती है। दरअसल वह मानवीय चूक से बड़े से डीप फ्रीजर (एक कमरेनुमा फ्रिज जिसके भीतर पूरा इंसान जाकर सामान रखता निकालता है) में बंद हो जाती है जहां से शुरू होती है संघर्ष की कहानी। फ़िल्म में ना सिर्फ मिली का संघर्ष है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

2022 mili traileralen sakić milicapital milifilipfy milijanhvi kapoor milijanhvi kapoor mili songsjanhvi kapoor mili trailermilimili 1975 songs
विज्ञापन