नई दिल्ली: 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली ममता कुलकर्णी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस 25 साल बाद भारत लौटी हैं। लौटने के बाद उन्होंने अपना पहला इंटरव्यू भी दिया है। ममता कुलकर्णी ने 2000 में भारत छोड़ दिया था। अब वह 2025 में होने वाले कुंभ मेले का हिस्सा बनने आई हैं। भारत आने के बाद ममता ने विक्की गोस्वामी से अपने रिश्ते का सच भी बताया।

1997 में विक्की गोस्वामी को अवैध रूप से ड्रग्स की तस्करी करने के आरोप में दुबई में 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। कहा जाता है कि ममता अक्सर जेल में उनसे मिलने जाती थीं। खबर थी कि ममता ने जेल में रहते हुए विक्की से शादी कर ली थी। 2016 में एक्टर का नाम इस 2000 करोड़ के ड्रग रैकेट मामले में आया था।

इसलिए जेल में मिलने जाती थीं ममता

मीडिया से बातचीत में ममता कुलकर्णी ने विक्की गोस्वामी से अपनी शादी का सच बताया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने विक्की से शादी नहीं की है। वह मेरे पति नहीं हैं।’

ममता ने आगे कहा, ‘मैंने किसी से शादी नहीं की है। विक्की और मैं रिलेशनशिप में थे, लेकिन चार साल पहले मैंने उसे ब्लॉक कर दिया था। विक्की एक अच्छा इंसान है, वह दिल से एक अच्छा इंसान है।’

अब वह अतीत है

ममता कुलकर्णी ने बताया ‘फिल्म इंडस्ट्री से हर कोई उससे मिलने जाता था, इसलिए मैं भी उससे मिलने गई। लेकिन मैं उससे मिलने वाली फिल्म इंडस्ट्री की आखिरी शख्स भी थी। जब मुझे उसकी सच्चाई के बारे में पता चला, तो मैंने उसे छोड़ दिया।’

अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘विक्की 2012 में जेल से बाहर आया। मैं उससे 2016 में मिली। फिर उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।’ वह अब अतीत का हिस्सा है। मैंने उसे छोड़ दिया है।’ ममता कुलकर्णी भारत लौटने के बाद काफी भावुक हो गईं। आपको बता दें उन्हें ‘करण अर्जुन’ और ‘राम लखन’ जैसी फिल्मों से काफी फेम मिला।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली से सप्राइज देने आया था पति, पत्नी को प्रेमी संग सोता देखकर दोनों की कुल्हाड़ी से.., पढ़कर रूह कांप जाएगी