September 8, 2024
  • होम
  • परिणीति मौसी की शादी के लिए प्रियंका और निक के साथ इंडिया आई मालती?

परिणीति मौसी की शादी के लिए प्रियंका और निक के साथ इंडिया आई मालती?

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : March 31, 2023, 6:05 pm IST

मुंबई: परिणीति चोपड़ा अपनी शादी की ख़बरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि वो जल्द ही आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी करने वाली हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा का अपने परिवार के साथ भारत वापस लौटना इस बात को कंफर्म कर देता है। प्रियंका चोपड़ा निक जोनस और अपनी बेटी मालती के साथ इंडिया लौटी हैं।

शादी में शामिल होने पहुंचा जोनस परिवार

प्रियंका का अपने परिवार के साथ अचानक भारत वापिस आना फैंस के मन में बहुत सारे सवाल खड़े कर रहा है। लोग कयास लगा रहे हैं कि प्रियंका अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए इंडिया पहुंची है। हालांकि प्रियंका की तरफ से इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है और ना ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले वक्त में पता ही चल जाएगा।

मालूम हो कि पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दोनों को साथ में कई बार देखा गया है। हालांकि, राघव और परिणीति ने अपने रिश्ते को लेकर कंफर्म नहीं किया है।

पहली बार इंडिया आईं मालती

जन्म के बाद मालती मैरी चोपड़ा जोनस पहली बार इंडिया पहुंची है। इससे पहले इसी साल जनवरी में लॉस एंजिल्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें मालती का चेहरा नजर आया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, सिंगर निक जोनस के साथ साल 2018 में शादी के बंधन में बंधी। पिछले साल ही एक्ट्रेस ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती को जन्म दिया। एक्ट्रेस अच्छे से एक मां होने का फर्ज अदा करती है। बेटी के साथ घूमने से लेकर उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने तक का प्रियंका कोई मौका नहीं छोड़ती है।

प्रियंका की अपकमिंग फ़िल्में

वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक शानदार वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया और कैटरीना भी नजर आएंगी। अभिनेत्री लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन