September 24, 2024
  • होम
  • पिता के निधन के बाद फिर अर्जुन के करीब आईं मलायका, मिला ये बड़ा हिंट

पिता के निधन के बाद फिर अर्जुन के करीब आईं मलायका, मिला ये बड़ा हिंट

  • WRITTEN BY: Aprajita Anand
  • LAST UPDATED : September 24, 2024, 11:05 am IST

नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता अब इस दुनिया में नहीं रहे, 11 सितंबर को उनका निधन हो गया. जिसके बाद से एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अब पिता की मौत के 11 दिन बाद मलाइका की जिंदगी पटरी पर लौटती नजर आ रही है. पिता के निधन के बाद भी अर्जुन कपूर एक्ट्रेस के घर पहुंचे थे. उन्होंने दुख की घड़ी में अभिनेत्री का समर्थन किया और उनके साथ खड़े रहे. बुरे वक्त में अर्जुन कपूर ने मलाइका का खूब साथ दिया. खबर है कि मलाइका और उनके एक्स-बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर के बीच रिश्ते एक बार फिर ठीक हो रहे हैं. आइए आगे जानते हैं कि अर्जुन कपूर क्या हिंट दे रहे हैं.

दोनों के बीच रिश्ते

अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं जिन्होंने उम्र के अंतर के बावजूद अपने प्यार में कोई कसर नहीं छोड़ी. लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ चुकी हैं. जिससे फैंस का दिल भी टूट गया. हर कोई मलायका को अर्जुन कपूर की दुल्हन बनते देखना चाहता था. अब मलायका के पिता के निधन के बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच रिश्ते ठीक हो सकते हैं.

अर्जुन कपूर ने लिखा-

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, ‘अगर आप जिंदगी में खुश रहना चाहते हैं तो खुद पर और उन चीजों पर ध्यान दें जो आपके कंट्रोल में हैं. आपका जीवन, आपका शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य और आपका विश्वास.’ ब्रेकअप के बाद से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को कई बार दुखद पोस्ट शेयर करते देखा गया है. अब अर्जुन कपूर के इस पॉजिटिव पोस्ट को पढ़कर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद दोनों के बीच चीजें बेहतर हो रही हैं.

SEBI ने लिया एक्शन, अनिल अंबानी के बेटे पर लगाया 1 करोड़ रूपये का जुर्माना, और 5 साल के लिए…, जानें पूरा मामला

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें