मलाइका अरोड़ा के पिता की आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, कैसे हुई मौत खुल गया राज

नई दिल्ली: बुधवार रात 8 बजे मुंबई के कूपर पोस्टमॉर्टम केंद्र में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका के पिता अनिल मेहता का पोस्टमॉर्टम हुआ था। आज अनिल मेहता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अनिल मेहता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत से जुड़ी कुछ अहम बातों का पता चला है। आइए जानते हैं रिपोर्ट से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें?

मौत जुड़ी बड़ी बातें

मलाइक अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के शव को विसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। अनिल मेहता का पोस्टमॉर्टम बुधवार रात 8 बजे मुंबई के कूपर पोस्टमॉर्टम केंद्र में हुआ और आज उनकी अंतिम क्रिया होनी है। प्राथमिक रिपोर्ट में मौत की वजह मल्टीपल इंज्युरी पाई गई है। इस मामले की बांद्रा पुलिस जांच कर रही है। यह मामला खुदकुशी का जरूर दिख रहा है, परंतु पुलिस कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कह रही है। 62 साल के अनिल मेहता मौत के पहले कोई सुसाइड नोट भी छोड़कर नहीं गए हैं। जानकारी के मुताबिक मलाइका अरोड़ा के पिता की खराब तबीयत की बात भी सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि अनिल मेहता की तबीयत खराब थी। मलाइका अरोड़ा के पिता खराब तबीयत को लेकर डिप्रेशन में थे। संभव है कि इसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया हो। इसके अलावा पुलिस मेहता की डायरी की भी तलाश कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि संभवत मौत का राज डायरी खोल सकती है। अनिल मेहता ने अपने आखिरी पलों की कुछ बातें डायरी में लिखी होंगी इस बात की उम्मीद की जा रही है। अनिल मेहता की अपने फ्लैट की बालकनी से बुधवार को सुबह करीब साढ़े 10 से 11 बजे के बीच मौत हो गई थी। पुलिस इसके अलावा सीसीटीव फुटेज भी खंगाल रही है कि आखिर वो गिरे कैसे।

लगाए जा रहे अनुमान

पंजाब के फाजिल्का से भी मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता ताल्लुख रखते थे। उन्होंने मर्चेंट नेवी में भी काम किया था। आज मलाइका अरोड़ा के पिता का अंतिम संस्कार होगा। जांच के बाद मौत की वजह मल्टीपल इंजरी बताई गई हैं। पहले इसे आत्महत्या बताया जा रहा था। ये तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि मालइका के पिता अनिल मेहता की मौत कैसे हुई है। परंतु मौत की वजह पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में चोट लगना बताया गया है। आज उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी शामिल होने वाले हैं। अनिल मेहता की मौत के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कहीं वह बीमार तो नहीं थे। परंतु इस बात का खुलासा करते हुए अनिल मेहता के पड़ोसी लहरी सिंह का कहना है कि अनिल मेहता से उनकी तीन दिन पहले ही फोन पर बातचीत हुई थी,वह बीमार तो नहीं थे।

सदमें में मलाइका अरोड़ा

अनिल मेहता ने खुदकुशी की या ये हादसा है इस बात की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। अनिल मेहता मलाइका के सौतेले पिता थे और उनका नाम अनिल अरोड़ा नहीं अनिल मेहता है। खुदकुशी के पहली सुबह अनिल मेहता ने अपनी दोनों बेटियों मलाइका और अमृता से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान अनिल मेहता ने कहा था कि- “I’m sick and tired”। मलाइका पिता की मौत के बाद पुणे से तुरंत मुंबई पहुंची और वहां उन्हें रोते हुए देखा गया। उनके दोस्त उन्हें इस दुख की घड़ी में दिलासा देते नजर आए। वह दोनों ही बेटियों के साथ अच्छी बाउंडिंग शेयर करते थे फिर चाहे वह मलाइका के सौतेले पिता थे। इस मामले को लेकर अब मलाइका का भी बयान सामने आ गया है। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुधवार को पोस्ट शेयर कर लोगों और मीडिया से इस मुश्किल घड़ी में प्राइवेसी की मांग की है। हमारा परिवार इस नुकसान से गहरे सदमे में है। हमें अपने प्रिय पिता अनिल मेहता के निधन के बारे में बताते हुए दुख हो रहा है। एक समर्पित दादा, वह बहुत ही सौम्य आत्मा, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे। इस मुश्किल समय में हम प्राइवेसी चाहते हैं।

Also Read…

हुड्‌डा ने हरियाणा में दिखाया परिवारवाद का शो, चुनाव जीतने के लिए अपनाया ये हथकंडा

Digital इंडिया की तरीफ कर रही दुनिया, जर्मनी की विदेश मंत्री बोली भारत में लोग UPI से आलू- प्याज खरीदते

Tags

diedFatherinkhabarmalaika aroraPostmortem ReportToday News
विज्ञापन