मुंबई: बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण ने 2024 में अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल में सफलता की नई कहानियां लिखी हैं। इस साल दीपिका ने न सिर्फ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऊंचा किया बल्कि मदरहुड को अपनाते हुए अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत भी की, जो कि इस साल उनके लिए सबसे बड़ी ख़ुशी का मौका रहा।
BAFTA अवॉर्ड्स
दीपिका ने इस साल 77वें BAFTA अवॉर्ड्स में “बेस्ट फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज” का पुरस्कार प्रस्तुत किया। भारतीय परंपरा को खूबसूरती से दर्शाते हुए उन्होंने सुनहरी-चांदी की साड़ी पहनी, जिसने न केवल भारत बल्कि वैश्विक मंच पर भी सबका दिल जीत जीता।
ग्लोबल डिसरप्टर्स लिस्ट
दीपिका को इंटरनेशनल मैगज़ीन डेडलाइन की ग्लोबल डिसरप्टर्स लिस्ट में शामिल किया गया। इस सूची में जगह पाकर उन्होंने साबित कर दिया कि वे न केवल भारतीय बल्कि वैश्विक सिनेमा में भी अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं।
ऑस्कर में सराहा गया
दीपिका की फिल्म बाजीराव मस्तानी का सांग “दीवानी मस्तानी” अकादमी अवॉर्ड्स के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया। ये एक्ट्रेस के लिए एक बड़ी अचीवमेंट थी.
मिली सभी बड़ी खुशी
2024 दीपिका के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी खास रहा। उन्होंने प्रेग्नेंसी की घोषणा की और पीले गाउन में अपना फोटोशूट कराया, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। बेटी दुआ के जन्म के बाद उनकी पहली झलक दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट में दिखी।
फिल्मों में दमदार वापसी
दीपिका ने कल्कि 2898 AD में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में शक्ति शेट्टी के रूप में दमदार एंट्री की। 2024 दीपिका के लिए काफी खास रहा। वहीं 2025 में उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
ये भी पढ़ें: Look Back 2024: एंटरटेनमेंट और कॉन्ट्रोवर्सीज से भरा रहा ये साल, जानें किस-किस के हुए चर्चे