September 27, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • KRK ने अर्जुन कपूर को बताया फ्लॉप एक्टर, विक्की कौशल, आयुष्मान और वरुण धवन पर की टिप्पणी
KRK ने अर्जुन कपूर को बताया फ्लॉप एक्टर, विक्की कौशल, आयुष्मान और वरुण धवन पर की टिप्पणी

KRK ने अर्जुन कपूर को बताया फ्लॉप एक्टर, विक्की कौशल, आयुष्मान और वरुण धवन पर की टिप्पणी

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 24, 2022, 4:58 pm IST

मुंबई: फिल्म क्रिटिक केआरके अपने बयानों से चर्चा में बने रहते हैं। आए दिन कमाल राशिद खान बॉलीवुड एक्टर्स को लेकर कुछ न कुछ कहते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर को बिगेस्ट फ्लॉप एक्टर बताया है। केआरके ने इसके अलावा विक्की कौशल को कैटरीना के नाम से ट्रोल किया है। साथ ही उन्होंने वरुण धवन और आयुष्मान खुराना पर भी टिप्पणी की है। दरअसल, केआरके ने आयुष्मान को डबल ढोलकी कहा है और वरुण को डेविड धवन का बेटा कह कर ट्रोल किया है।

बॉलीवुड एक्टर्स पर कसा तंज

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अपनी टिप्पणियों के चलते खूब सुर्ख़ियों में रहते हैं। वो आए दिन कुछ न कुछ ऐसे कॉमेंट्स करते रहते हैं, जिसकी वजह से वो चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में फिल्म क्रिटिक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक सर्वे किया, जिसमें उन्होंने यूजर्स से बॉलीवुड के सबसे बडा फ्लॉपस्टार के बारे में पूछा? उन्होंने इस प्रश्न के साथ तीन चॉइस रखे थे, जिसमें उन्होंने विक्की कौशल, वरुण धवन और आयुष्मान खुराना को शामिल किया। इन सबको केआरके ने सेल्फ क्लेम्ड और डी ग्रेड एक्टर्स कहा है।

बॉलीवुड का सबसे फ्लॉप एक्टर

केआरके ने कुछ देर बाद एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने सोशल मीडिया सर्वे का रिजल्ट बताते हुए अर्जुन कपूर को सबसे बड़ा फ्लॉप अभिनेता करारा दिया। इसके अलावा उन्होंने विक्की कौशल को ‘कैटरीना वाला’ कहा। केआरके ने आयु्ष्मान को डबल ढोलकी और वरुण धवन को डेविड धवन के बेटे के नाम से भी तंज कसा।

अर्जुन कपूर को कहा सबसे बड़े फ्लॉपस्टार

केआरके ने अपने इस पोस्ट में लिखा- “सर्वे रेटिंग के मुताबिक बॉलीवुड के फ्लॉप एक्टर्स की लिस्ट में सबसे पहला नाम अर्जुन कपूर का है। क्रिटिक ने फ्लॉप लिस्ट इस तरह से तैयार की – सबसे पहला नाम अर्जुन कपूर,बोनी का बेटा 2.वरुण, डेविड का बेटा 3. विक्की कटरीना वाला 4.आयुष्मान द डबल ढोलकी”

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags