September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड की पनौती एक्ट्रेस है कृति सेनन, केआरके ने साधा निशाना
बॉलीवुड की पनौती एक्ट्रेस है कृति सेनन, केआरके ने साधा निशाना

बॉलीवुड की पनौती एक्ट्रेस है कृति सेनन, केआरके ने साधा निशाना

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : February 18, 2023, 5:09 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत लेती है। बॉलीवुड की सबसे शानदार अभिनेत्रियों की लिस्ट में कृति का नाम शुमार है। शुक्रवार यानी 17 फरवरी को अभिनेत्री की फिल्म शहजादा रिलीज़ हुई। फिल्म को रिलीज़ के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठीक ओपनिंग मिली। इसी बीच आए दिन अपने ट्वीट के जरिए हिंदी सिनेमा के सेलेब्स पर निशाना साधने वाले केआरके उर्फ़ कमल राशिद खान ने कृति सेनन पर निशाना साधा।

 

पनौती है कृति सेनन

अक्सर देखा जाता है कि केआरके आए दिन किसी न किसी सेलेब्स पर तंज कसते रहते हैं। ऐसे में अब केआरके ने बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कृति सेनन पर निशाना साधा है। शनिवार को कमाल राशिद खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है और लिखा – ‘एक्ट्रेस कृति सेनन बॉलीवुड की सबसे पनौती अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिस फिल्म में जाती हैं वो फ्लॉप हो जाती है। भेड़िया जैसी फिल्म को भी वो खा गई थीं।’ केआरके ने ये ट्वीट कृति सेनन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर किया है। इस तरह से केआरके ने कृति सेनन को हिंदी सिनेमा की सबसे बेकार एक्ट्रेस कहा है।

 

पहले दिन का कलेक्शन

‘भूल भुलैया 2’ के जरिए कार्तिक ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले कार्तिक आर्यन काफी पॉपुलर है। उनकी फिल्म ‘शहजादा’ से फैंस को बेहद उम्मीदें हैं। इसी बीच फिल्म के पहले दिन की कमाई सामने आ चुकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपए है। उम्मीद है फिल्म वीकेंड डेज पर अच्छा कलेक्शन करेगी ।

 

प्रभास को कर रही हैं डेट ?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वो साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आएंगी। योध्या में एक भव्य कार्यक्रम कर मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था। इस दौरान दोनों के कई वीडियोज सामने आए थे। वीडियोज में दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही थी, जिसके बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें:

उर्फी ने पहनी एयरपोर्ट पर ब्रा, लोग बोले ये क्या है……?

 

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने शॉर्ट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया अपना हॉट फिगर, यूजर ने कर दी सनी लियोन से तुलना

 

Tags