नई दिल्ली: बॉलीवुड की गलियों में चर्चा जोरों पर है कि मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन जल्द ही क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के परिवार का हिस्सा बन सकती हैं। कृति, धोनी की पत्नी साक्षी सिंह के करीबी रिश्तेदार को डेट कर रही हैं, और अब इनका रिश्ता पक्के तौर पर सामने आ गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर!

With the huge success of Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya National Award winner Kriti Sanon is on a high; deets insideWith the huge success of Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya National Award winner Kriti Sanon is on a high; deets inside

धोनी के साले को डेट कर रही हैं कृति सेनन

कृति सेनन का नाम एनआरआई करोड़पति बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है। कबीर बहिया एमएस धोनी के साले और साक्षी सिंह के कजन हैं। लंबे समय से दोनों के अफेयर की खबरें आ रही थीं, लेकिन अब खुद कबीर ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है।

कबीर ने किया रिलेशनशिप कंफर्म

हाल ही में कृति सेनन ने एक स्टेडियम में परफॉर्म करते हुए वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो पर कबीर बहिया ने कमेंट किया- “आई एम डेड…” कबीर के इस कमेंट को देखकर फैंस ने इसे उनका प्यार भरा इशारा माना और कहा- “इसे ऑफिशियल कर दो भाई!”

कबीर बहिया हैं करोड़पति बिजनेसमैन

कबीर बहिया यूके बेस्ड एक बड़े बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। 2019 की संडे टाइम्स रिच लिस्ट के अनुसार, उनकी फैमिली की कुल नेटवर्थ 427 मिलियन पाउंड है। कबीर उम्र में कृति से 9 साल छोटे हैं। कृति जहां 34 साल की हैं, वहीं कबीर 25 साल के हैं।

धोनी की न्यू ईयर पार्टी में दिखे साथ

कबीर और कृति की मुलाकात एक्टर अक्षय कुमार ने करवाई थी। इसके बाद दोनों धोनी की न्यू ईयर पार्टी में भी साथ नजर आए थे। कृति अपनी बहन नुपूर के साथ पार्टी में आई थीं, और कबीर भी उनके साथ तस्वीरों में कैद हुए थे।

कबीर और कृति का प्यार हुआ पब्लिक

अब कबीर के इस कमेंट के बाद फैंस कृति और कबीर के रिलेशनशिप को पब्लिक मान रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि ये दोनों कब अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस करते हैं।

 

ये भी पढ़ें: कौन सी है बॉलीवुड की वो 5 जोड़िया जो कर रही ट्रेंड

ये भी पढ़ें: ध्वनि भानुशाली न्यू सॉन्ग ‘इश्क दे शॉट’ आउट