September 19, 2024
  • होम
  • किसी का भाई, किसी की जान: ये 2 एक्ट्रेस होंगी फिल्म का हिस्सा, हुआ खुलासा

किसी का भाई, किसी की जान: ये 2 एक्ट्रेस होंगी फिल्म का हिस्सा, हुआ खुलासा

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 8, 2022, 8:49 pm IST

मुंबई: सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में कई एक्टर्स नजर आने वाली है। पहले ही इस फिल्म की स्टार कास्ट बेहद लंबी है। अब खबरे आ रही हैं कि 2 और एक्ट्रेस इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। बता दें कि यह दोनों एक्ट्रेसेस सलमान के साथ पहले भी नजर आ चुकी हैं। ये दो एक्ट्रेसेस कोई और नहीं बल्कि भाग्यश्री और भूमिका चावला हैं। ख़बरों की मानें तो दोनों एक्ट्रेसेस फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाली है। बता दें कि भाग्यश्री के साथ सलमान खान ने सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में नजर आई थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। वहीं भूमिका के साथ सलमान सुपरहिट फिल्म तेरे नाम में नजर आ चुके हैं।

क्या होगा फिल्म में रोल

आपको बता दें, इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि यह दोनों एक्ट्रेसेस इस फिल्म में क्या किरदार निभाएंगी। वैसे फैंस एक बार फिर बड़े पर्दे पर सलमान को उनकी पुरानी को स्टार के साथ देखने के लिए उत्सुक हैं। इसे लेकर अभी तक किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिली है।

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अभी ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ‘टाइगर-3’ पर भी काम कर रहे हैं। उनके साथ इस फिल्म में कैटरीना कैफ नजर आएंगी। इसके साथ ही वे ‘पठान’ में कैमियो रोल में भी नजर आने वाले हैं। बात करें फिल्म भाईजान की तो ये मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें सलमान के साथ पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। ख़बरों की मानें तो फिल्म की कास्ट में मुख्य रूप से साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकारों को कास्ट किया गया है। अब सलमान तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से एक और अभिनेता को विलन के रोल में कास्ट करने जा रहे हैं जो कि जगपति बाबू होंगे।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन