September 20, 2024
  • होम
  • "किसी का भाई किसी की जान" ने बढ़ाई सिनेमाघरों की रौनक

"किसी का भाई किसी की जान" ने बढ़ाई सिनेमाघरों की रौनक

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : April 21, 2023, 4:02 pm IST

मुंबई: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म की कमाई सलमान के लिए खुशखबरी लेकर आएगी या नहीं, यह बताना जल्दबाजी होगी। लेकिन मुंबई के सिंगल स्क्रीन सिनेमा के लिए सलमान की फिल्म भगवान के वरदान से ज्यादा कुछ नहीं है। दादर, मुंबई के चित्रा सिनेमा शहर के नामी सिनेमाघरों में से एक रहा है। इसे 2019 में बंद कर दिया गया था। लेकिन अब चार साल बाद सलमान की फिल्म की बदौलत इसे फिर से खोल दिया गया है।

 

 

➨ ‘किसी का भाई किसी की जान’

सलमान की KBKJ फिल्म का क्रेज देखते हुए थिएटर मालिकों ने ऑपरेशन फिर से शुरू करने का फैसला किया। चित्रा सिनेमा में अभी फिल्म के दिन में 5 शोज चल रहे हैं। पहला शो सुबह 10 बजे शुरू होता है और आखिरी शो रात 10 बजे होता है। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में कदम रख चुकी है। ऐसे में पलक तिवारी भी बॉलीवुड में एंट्री को लेकर तमाम लोग काफी बेक़रार हैं। ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) आज यानी कि 21 अप्रैल से सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है।

 

 

➨ 4 साल बाद खुला सिनेमा

2019 में बंद होने से पहले चित्रा सिनेमा सात दशकों तक लोगों का मनोरंजन करता रहा। मई 2019 में थिएटर के मालिक दारा फिरोज मेहता ने कहा था कि ऑक्यूपेंसी कम होने की वजह से वह थिएटर बंद कर रहे हैं। यहां दिखाई गई आखिरी फिल्म टाइगर श्रॉफ की फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” थी। फिल्म की आखिरी स्क्रीनिंग 16 मई 2019 को रात 9.30 बजे चली थी। हालांकि अब ‘किसी का भाई किसी की जान’ की बदौलत सिनेमा फिर से शुरू हो गया है। ऐसे में यह सिनेमघरों में रौनक बढ़ाने जैसा ही है।

 

यह भी पढ़ें:

उर्फी ने पहनी एयरपोर्ट पर ब्रा, लोग बोले ये क्या है……?

 

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने शॉर्ट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया अपना हॉट फिगर, यूजर ने कर दी सनी लियोन से तुलना

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन