• होम
  • मनोरंजन
  • कियारा और सिद्धार्थ की शादी का पहला वीडियो आया सामने, ऐसे हुई दुल्हनिया की एंट्री

कियारा और सिद्धार्थ की शादी का पहला वीडियो आया सामने, ऐसे हुई दुल्हनिया की एंट्री

मुंबई: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी के चलते खूब सुर्ख़ियों में हैं। कपल ने 7 फरवरी को शादी की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल की शादी का पहला वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए दिख […]

inkhbar News
  • February 10, 2023 4:13 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

मुंबई: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी के चलते खूब सुर्ख़ियों में हैं। कपल ने 7 फरवरी को शादी की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल की शादी का पहला वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में कपल एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

एंट्री के समय डांस करती नजर आईं कियारा

 

डांस कर के दूल्हे को किया इंप्रेस

वरमाला पहनाने के बाद दोनों एक दूसरे को किस करते हुए भी नजर आते हैं। कियारा स्टेज की तरफ जाते हुए डांस करती है, साथ ही सिद्धार्थ अपनी दुल्हनिया से नजर ही नहीं हटा पाते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में शेरशाह का गाना ‘ढोला नी आया’ बजाया गया था। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी वीडियो को बेहद प्यार दे रहे हैं। कियारा-सिद्धार्थ की शादी का वीडियो आग की तरह फ़ैल रहा है।

पिंक लहंगे में खूबसूरत नजर आईं कियारा।

कपल ने शेयर किया वीडियो

कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने शादी की डेट भी लिखी। वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि दोनों की जोड़ी सबसे खूबसूरत जोड़ी में से एक है। जानकारी के लिए बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपनी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और कैप्शन में शादी की तारीख लिखी है।

इतने में बुक हुआ था पैलेस

कपल ने शादी की मेहमानों के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में लग्जरी विला को बुक किया था, इसमें लगभग 80 कमरे थे। इतना ही नहीं कपल की शादी में टाइट सिक्योरिटी का भी इंतजाम किया गया था। प्री-वेडिंग से लेकर शादी तक सभी फंक्शन पैलेस में ही हुए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस पैलेस में शादी के लिए हर दिन का किराया 1 से 2 करोड़ रुपए के करीब था।

4 फरवरी से शुरू हुई थी शादी की तैयारी

सिद्धार्थ को शनिवार (4 फरवरी) की रात जैसलमेर एयरपोर्ट के बाहर देखा गया था। इस दौरान वो ऑल ब्लैक लुक में दिखे थे। उनके साथ उनके फैमिली फ्रेंड्स भी नजर आए थे। सिद्धार्थ और उनकी फैमिली से पहले कियारा को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए भी देखा गया था। इस दौरान वो फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ नजर आई थीं।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार