Khatron Ke Khiladi 12: फिनाले में रणवीर को देख सबकी आंखे हुई चार, खिलाड़ियों की रुकी धड़कनें

मुंबई: Khatron Ke Khiladi 12: रणवीर सिंह अपने अतरंगी अंदाज के लिए जानें जाते हैं। अक्सर वो किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में आ जाते हैं। इस बार रणवीर को ऑल ब्लैक ऑउटफिट में देखा गया। दरअसल रणवीर खतरों के खिलाड़ी के ग्रैंड फिनाले में गेस्ट बनकर हाजिर हुए। इस दौरान उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर कूल अंदाज में दिख रहे हैं, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं। फैंस उनके इस लुक की खूब तारीफ़ कर रहे हैं।

रणवीर सिंह अपनी फिल्म सर्कस को प्रमोट करने के लिए खतरों के खिलाड़ी में पहुंचे थे। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। सर्क्स से पहले रोहित और रणवीर सिंघम 2 में भी दिखें थे। फैंस रणवीर सिंह की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

SIIMA अवॉर्ड्स पर दिखें थें रणवीर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जहां भी मौजूद होते हैं, वहां एक अलग ही एनर्जी शुरू हो जाती है। हाल ही में रणवीर सिंह साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स में शामिल हुए थे। इसी बीच SIIMA अवॉर्ड्स से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें रणवीर स्टेज पर पुष्पा के गाने श्रीवल्ली पर डांस करते हुए नजर आए थे। डांस के दौरान रणवीर अल्लू अर्जुन का हुक स्टेप करते हैं और ऐसे करते हुए उनका जूता निकल जाता है।

हालांकि रणवीर इसके बाद भी रुकते नहीं है और हुक स्टेप पूरा करके ही छोड़ते हैं। रणवीर के इस वीडियो को नेटिजन्स पर खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें, SIIMA अवॉर्ड्स का आयोजन 10 सितंबर को हैदराबाद में हुआ था। इस इवेंट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियां एक ही मंच पर नजर आए। वहीं फैंस कयास लगा रहे हैं कि ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट में दीपिका और रणवीर सिंह की जोड़ी दिखेगी।

 

IND vs AUS: मोहाली पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, 20 सितंबर को खेला जाएगा पहला टी-20

IND vs AUS: टी-20 सीरीज के ठीक पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

Tags

all black look ranveer singhcircusentertainmententertainment news inkhabarkhatron ke khiladi 10 rohit shettyKhatron Ke Khiladi 12Ranveer Singhranveer singh khatro ke khiladiranveer singh upcoming film
विज्ञापन