September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • शो में नजर नहीं आएंगे मुनव्वर फारूकी, फैंस का रो-रो के हुआ बुरा हाल
शो में नजर नहीं आएंगे मुनव्वर फारूकी, फैंस का रो-रो के हुआ बुरा हाल

शो में नजर नहीं आएंगे मुनव्वर फारूकी, फैंस का रो-रो के हुआ बुरा हाल

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : June 8, 2022, 10:30 pm IST

मुंबई : मुनव्वर फारूकी के फैंस खतरों के खिलाड़ी -12 में कॉमेडियन के नजर ना आने पर परेशान हो गए हैं। लोग ये पूछ रहे हैं क्यों मुनव्वर फारूकी अभी तक शो की लोकेशन पर नहीं पहुंचे। क्या मुनव्वर ने शो छोड़ने का फैसला कर लिया है या किसी कारणवश शो का हिस्सा नहीं बन पा रहें है मुनव्वर,जानिए क्या है सच?

रोहित शेट्टी के मोस्ट पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में शुरू हो चुकी है। शो में मौजूद सेलेब्स अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहें है। जिन पर फैन खूब प्यार बरसा रहें हैं।

नहीं दिखेंगे शो में ‘मुनव्वर फारूकी’

मुनव्वर फारूकी के फैंस शो में अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के नजर ना आने से काफी परेशान हो गए हैं। साउथ अफ्रीका में शो के सेट से मुनव्वर फारूकी की एक भी फोटो सामने नहीं आई हैं। ऐसे में फैंस का बुरा हाल है। मुनव्वर फारूकी की गैरमौजूदगी को देखते हुए अटकलों का बाजार काफी गर्म है कि मुनव्वर ने रोहित शेट्टी के शो से बैकआउट कर लिया है। इन अटकलों को सुनने के बाद फैंस का दुखी होना लाजमी हैं। वैसी भी शो में मुनव्वर फारूकी को देखने के लिए काफी उत्सुक थे।

 

शो में कौन-कौन आएंगे नजर

बता दें, शो में रुबीना दिलैक, शिवांगी जोशी, सृति झा, मोहित मलिक, तुषार कालिया, चेतना पांडे और राजीव अदतिया जैसे लोकप्रिय टीवी सेलेब्स खतरों के खिलाड़ी 12 में कंटेस्टेंट्स के रूप में दिखाई देंगे। इसके अलावा मिस्टर फैसू, जन्नत जुबैर, मुनव्वर फारुकी और एरिका पैकार्ड भी खतरों से जूझते नजर आने वाले हैं। इसेक अलावा प्रतीक सहजपाल , निशांत भट भी शो का हिस्सा हैं।

खबरों के अनुसार खतरों के खिलाड़ी 12′ की शूटिंग में पहले दिन एक प्रैंक शूट हुआ, जिसमें शिवांगी जोशी, सृति झा, रुबीना दिलाइक, फैजल शेख और प्रतीक सहजपाल शामिल हुए। शूटिंग के लिए केपटाउन में सेट तैयार किया गया। इससे जुड़े वीडियो में फैजल शेख और राजीव अदातिया भी दिखाई दिए। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई हैं।

 

झारखंड: RJD प्रमुख लालू यादव पर 6 हजार का जुर्माना, आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट ने दिया फैसला

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

PM मोदी आज हिसार में करेंगे बड़ी रैली, 209KM तक चलेंगी तूफानी हवाएं, अब हेलेन आ रहा मचाने तबाही
कौन है हिजबुल्लाह का सरदार हसन नसरल्लाह, जिसको जहन्नुम पहुंचाने के लिए तबाही मचा रहा इजरायल?
बंदूक की नोक पर किया यौन शोषण, मारपीट कर जूते चटवाए, क्राइम ब्रांच ने चार को किया गिरफ्तार
हिंदू जगन रेड्डी घर में पढ़ता है बाइबल, पत्नी के धर्म पर भी विवाद, BJP बोली मंदिर में घुसने से पहले…
मारा गया नसरल्ल्हा? इजरायल ने हिजबुल्लाह के हेड क्वार्टर को उड़ाया, बाप बाप करके भागे आतंकी
भारत कर रहा है तैयारी, चीन और पाकिस्तान को पिला देगा पानी, जिससे याद आ जाएगी उसकी नानी
रेलवे में निवेश का लालच दे कर महिला ने लूटे करोड़ों रुपये 
विज्ञापन
विज्ञापन