• होम
  • मनोरंजन
  • Katrina Kaif: येलो साड़ी में कैट ने अपना देसी लुक किया शेयर, खूबसूरती देख फैंस हुए घायल

Katrina Kaif: येलो साड़ी में कैट ने अपना देसी लुक किया शेयर, खूबसूरती देख फैंस हुए घायल

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना देसी लुक शेयर किया। इन तस्वीरों में कैट येलो साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इनमें एक्ट्रेस ने माथे पर बिंदी भी लगाई हुई है, जो उनके लुक को और अट्रैक्टिव बना दे रही है। येलो […]

Katrina Kaif: येलो साड़ी में कैट ने अपना देसी लुक किया शेयर, खूबसूरती देख फैंस हुए घायल
inkhbar News
  • October 29, 2023 10:52 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना देसी लुक शेयर किया। इन तस्वीरों में कैट येलो साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इनमें एक्ट्रेस ने माथे पर बिंदी भी लगाई हुई है, जो उनके लुक को और अट्रैक्टिव बना दे रही है।

येलो साड़ी में कहर ढाती दिखीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इनके इस एलिगेंट लुक को देखकर फैंस नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। कैट इन तस्वीरों में एक चेयर पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। लम्बे झुमके, खुले बाल, कड़े और लाल बिंदी ने एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा दिया है। इसके ऊपर से कैट की मुस्कान ने सोने पर सुहागे वाला काम किया है।

हाल ही में एक्ट्रेस लाल साड़ी में भी कहर ढाती नजर आयीं थीं। हरी बिंदी और ट्रेडिशनल रिंग के साथ उन्होंने अपने इस लुक को कम्पलीट किया था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ का अभिषेक पर कटाक्ष, बोले – उसको लड़कियों से बात करने नहीं आती

फिल्म ‘टाइगर 3’ में दिखने वाली हैं एक्ट्रेस

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही कैट(Katrina Kaif) सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में दिखने वाली हैं। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में भी नजर आएंगी एक्ट्रेस। बता दें कि कैट की एक और फिल्म ‘टाइगर vs पठान’ अनाउंस हो चुकी है, जो 2024 में रिलीज होगी।