September 20, 2024
  • होम
  • करण कुंद्रा ने मुंबई में लिया नया आलिशान घर, बहुत जल्द तेजस्वी के साथ होंगे शिफ्ट!

करण कुंद्रा ने मुंबई में लिया नया आलिशान घर, बहुत जल्द तेजस्वी के साथ होंगे शिफ्ट!

  • WRITTEN BY: Jagriti Dubey
  • LAST UPDATED : September 16, 2022, 10:12 pm IST

करण कुंद्रा

नई दिल्ली: टीवी जगत के सबसे फेमस कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपनी लव लाइफ को लेकर मीडिया में बने रहते है। कपल एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. इन लव बर्ड्स की लव स्टोरी बिग बॉस के घर से शुरू हुई थी।

उसके बाद बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद तो दोनों का प्यार और भी ज्यादा गहरा हो गया है। कपल को ज्यादातर जगहों में एक साथ देखा जाता है। अब तो साथ में रहने के लिए करण ने मुंबई में नया आशियाना खरीद लिया है.

करण ने मुंबई में ख़रीदा घर

करण और तेजस्वी की शादी की खबरों के बीच पता चला है कि एक्टर ने अपने प्यार के लिए मुंबई में बांद्रा इलाका में 20 करोड़ का नया आशियाना ख़रीदा है। जहाँ कपल शादी के बाद रहने वाले है। इस आलीशान घर में एक निजी लिफ्ट और स्विमिंग पूल भी है।

बताया जा रहा है कि करण काफी समय से घर खरीदने की सोच रहे थे। आखिरकार उन्होंने एक नया घर खरीद ही लिया। एक्टर कुछ दिनों पहले ही घर के बाहर पिता एसपी कुंद्रा के साथ स्पॉट किए गए थे। बता दें कि कपल बहुत जल्द इस घर में शिफ्ट होने वाले है।

रिश्ते के लिए पेरेंट्स ने दी मंजूरी

करण कुंद्रा के इस घर में हर सुविधा उपलब्ध है जो इस घर को आलीशान बनाती है। नए घर से समुद्र का नजारा बहुत अच्छे से दिखाई देता है। अब देखना ये है कि कपल इस घर में कब रहते है.

दोनों अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव भी रहते हैं। हर बार कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिलता है। वहीं कपल के माता-पिता भी इस रिश्ते के लिए अपनी मंजूरी दे चुके हैं। अब फैंस को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

SCO समिट में जिनपिंग और शरीफ के सामने क्या बोले PM मोदी? जानें संबोधन की बड़ी बातें

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन