September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • कपिल शर्मा की बेटी के जन्मदिन पर भारती के गोला ने की जमकर मस्ती, देखें वीडियो
कपिल शर्मा की बेटी के जन्मदिन पर भारती के गोला ने की जमकर मस्ती, देखें वीडियो

कपिल शर्मा की बेटी के जन्मदिन पर भारती के गोला ने की जमकर मस्ती, देखें वीडियो

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : December 13, 2022, 7:24 pm IST

मुंबई: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह कॉमेडी करने के लिए जानी जाती हैं। वह अपने कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। भारती सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं, जिसे देखकर उनके फैंस हंसी से लोटपोट हो जाते हैं। हाल ही में भारती के बेटे लक्ष्य किसी पार्टी में पहली बार शामिल हुए। इस खास मौके पर भारती ने एक वीडियो साझा किया।

दरअसल, हाल ही में कपिल शर्मा ने अपनी बेटी अनायरा का जन्मदिन मनाया। भारती का कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ खास बॉन्ड है। इसलिए उन्हें भी अनायरा के जन्मदिन पर निमंत्रण मिला था। भारती अपने लाडले बेटे लक्ष्य के साथ पार्टी में शामिल हुई।

कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ अपनी बेटी के साथ

गोला का मस्ती भरा वीडियो

भारती सिंह ने यूट्यूब चैनल पर अनायरा के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में कॉमेडियन का बेटा गोला नजर आया। ब्लॉग में गोला बर्थडे पार्टी को लेकर काफी उत्सुक दिखा। गोला की पहली पार्टी के लिए उनकी मां भारती भी उत्सुक दिखीं। कपिल की बेटी भारती के बेटे के साथ खेलती हुए भी दिखीं। भारती ने ये भी कहा कि, जब उनके बेटे का पहला बर्थडे आएगा तो वह गिन्नी की सलाह जरूर लेंगी क्योंकि वह एक समय में काफी कुछ मैनेज करने में माहिर है।

भारती की शादी

भारती जब कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी नाईट बचाओ जैसे कॉमेडी शो में काम कर रही थीं इसी दौरान हर्ष से उनकी मुलाकात हुई। हर्ष शो के लिए स्क्रिप्ट लिखते थे। दोनों के रिश्ते की खबर मीडिया में आने लगी। दोनों ने साल 2017 में शादी करने का फैसला किया तो इस बात ने हर किसी को हैरान कर दिया। भारती ने जब हर्ष से शादी की तब वो एक पॉपुलर फेस बन चुकीं थीं। शादी के बाद अपनी कैमिस्ट्री से लोगों को खूब हंसाते हैं।

 

Chandigarh University MMS: बाथरूम में छात्राओं का वीडियो बनाने वाली लड़की कौन है? जानिए मामले से जुड़ी हर बात

Mohali MMS Scandal: पुलिस का बड़ा खुलासा- आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना ही वीडियो बनाया, किसी और का नहीं

Tags