सिधु मूसेवाला हत्या पर कपिल शर्मा और शहनाज़ गिल ने ट्वीट कर जताया दुःख

सिधु मूसेवाला हत्या

नई दिल्ली । पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की अचानक हुई मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दुःख की लहर दौड़ गई है। मूसेवाला के मर्डर पर कई बड़े सेलेब्स ने दुःख जताया है तो वहीं कई बड़े सदमे में हैं।

सिंगर की गोली मारकर हत्या की

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई रविवार शाम को गोली मारकर हत्या की। सिद्धू मूसेवाला पर मानसा के जवाहर के गांव के पास ये हमला हुआ था। हमलावर काली गाड़ी में सवार होकर आए थे।

उन्होंने मूसेवाला पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिसमें सिंगर के साथ-साथ दो अन्य लोग भी घायल हुए थे। घटना के बाद मूसेवाला को गंभीर हालत में मानसा के अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया था। जहाँ उन्होंने इलाज के दौरान ही अपना दम तोड दिया था।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक में डूबी

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की अचानक मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक में डूब गई है। मूसेवाला के मर्डर पर कई बड़े सेलेब्स ने हैरानी जताई है तो वहीं कई दुख में डूब गए हैं। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, एक्टर जिम्मी शेरगिल, शहनाज गिल, सिंगर विशाल डडलानी, अशोक पंडित और रणविजय सिंह ने ट्वीट कर सिद्धू की मौत पर जताया दुःख।

कपिल शर्मा ने ट्वीट किया

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्वीट में लिखा, ‘सतनाम श्री वाहेगुरु. बहुत हैरान और दुखी हूं। एक महान आर्टिस्ट और बढ़िया इंसान थे। भगवान उनके परिवार को यह दुख झेलने की शक्ति दे। #sidhumoosewala.’ वहीं एक्ट्रेस शहनाज गिल ने ट्वीट में लिखा, ‘किसी का जवान बेटा दुनिया छोड़ जाए, इससे बड़ा दुःख दुनिया में कोई नहीं हो सकता. वाहेगुरु मेहर करना. #sidhumoosewala.’  

 

 

विवादों में रहे सिंगर

सिंगर सिद्धू मूसेवाला अपने जीवन में हमेशा विवादों में रहे। वह सिर्फ 28 साल की उम्र में सबकी आंखों को नम कर दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं। मूसेवाला ने 2016 में अपने सिंगिंग करियर को शुरू किया था।सिंगर के गाने जितने फेमस थे,

उतना ही वे विवादों में भी थे. सिंगर अपने गानों में हमेशा बंदूकों के बारे में ज़िक्र करते थे। इसी को लेकर वह विवादों में भी फंसे थे। सिंगर पर अपने गानों से धार्मिक भावनाओं को आहत करने का इल्जाम भी लगाया गया था।

एक दिन पहले ही सुरक्षा वापस ली

सिद्धू मूसेवाला को गैंगस्टरों ने धमकियां दी थी। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए एक दिन पहले ही मूसेवाला से 424 VIP की सुरक्षा वापस ली गई थी। यहाँ तक कि मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर आप पार्टी के विजय सिंगला के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

विजय सिंगला ने मूसेवाला को मनसा सीट से 63,323 वोट से मात दिया था।वहीँ अपनी हार पर सिद्धू ने पंजाब के लोगों को गद्दार कहा था।इसकी वजह से भी सिंगर विवादों में फंसे रहे थे।

यह भी पढ़ें :

आईपीएल 2022 फाइनल GT vs RR: गुजरात टाइटंस डेब्यू सीजन में राजस्थान को हराकर बनी चैंपियन

सिद्धू मूसेवाला को हथियारों का था शौक, हर समय रहती थी विदेशी पिस्टल फिर चली गई जान

 

Tags

firing on sidhu moosewalasidhu moose walasidhu moose wala deadsidhu moose wala deathsidhu moose wala death newssidhu moose wala latest newssidhu moose wala newssidhu moosewalasidhu moosewala deadsidhu moosewala deathsidhu moosewala death newssidhu moosewala death videosidhu moosewala firingsidhu moosewala latest newssidhu moosewala livesidhu moosewala live newssidhu moosewala murdersidhu moosewala newssidhu moosewala shot dead
विज्ञापन