September 8, 2024
  • होम
  • प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड छोड़ने वाले खुलासे पर कंगना रनौत का सामने आया रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड छोड़ने वाले खुलासे पर कंगना रनौत का सामने आया रिएक्शन

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : March 28, 2023, 4:04 pm IST

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने अपने करियर के पीक पर बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड में जाने का फैसला क्यों किया था। दरअसल, इस बात का खुलासा अभिनेत्री ने डैक्स शेफर्ड के पोडकास्ट ‘आर्मचेयर एक्सपर्ट’ से बात करते ये खुलासा किया था। वहीं एक्ट्रेस के इस खुलासे पर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया है। कंगना ने करण जौहर पर आरोप लगाया है और बताया है कि उन्होंने प्रियंका पर बैन लगाया था। आपको बता दें, प्रियंका और कंगना ने 2008 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘फैशन’ में साथ काम किया था

अभिनेत्री को किया था बैन

प्रियंका चोपड़ा के इस खुलासे के बाद कंगना ने मंगलवार सुबह ट्विट करते हुए लिखा, बॉलीवुड के बारे में प्रियंका का यहीं कहना है कि लोगों ने भी उनके खिलाफ गैंग बनाई थी, उन्हें धमकाया था और बाहर कर दिया था। फिल्म इंडस्ट्री की एक सेल्फ मेड वुमन को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया था। जैसा कि हर कोई जानता है कि अभिनेत्री को करण जौहर ने बैन कर दिया था। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में जाकर काम करने के लिए करण जौहर को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने कहा कि प्रियंका की शाहरुख खान से अच्छी दोस्ती थी इस वजह से करण जौहर का उनसे झगड़ा हुआ था।

क्या बोली कंगना

इसके साथ ही कंगना ने आगे लिखा, “इस मतलबी और जहरीले इंसान को बॉलीवुड के कल्चर और एनवायरमेंट को बर्बाद करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने ये भी लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री एबी उर्फ़ अमिताभ बच्चन या शाहरुख खान के दौर में कभी भी बाहरी लोगों के विरोधी में नहीं रही थी।

बॉलीवुड छोड़ने की वजह

प्रियंका ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने अपने करियर के पीक पर बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड में जाने का फैसला क्यों किया था। दरअसल, इस बात का खुलासा अभिनेत्री ने डैक्स शेफर्ड के पोडकास्ट ‘आर्मचेयर एक्सपर्ट’ से बात करते ये खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अच्छे रोल नहीं मिल रहे थे। वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में भारी संघर्ष कर रही थी और यहां से कैसे भी निकलना चाहती थी। इस दौरान प्रियंका की दोस्त अंजुला आचार्य ने उन्हें वेस्ट में म्यूजिक में किस्मत आजमाने की सलाह दी। प्रियंका ने कहा कि मुझे इस इंडस्ट्री से अलग किया जा रहा था। मुझे फिल्मों के लिए कास्ट नहीं किया जा रहा था, मैं बहुत परेशान हो गई थी। मैं राजनीती का खेल खेलने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं इसलिए मैं राजनीति से थक गई और मैंने ब्रेक लेना जरुरी समझा।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन