रफ्तार में ढीली पड़ी कमल हासन की इंडियन 2, दर्शकों को इंप्रेस करने में रही असफल

नई दिल्ली: बॉक्स पर कमल हासन की इंडियन 2 की रफ्तार पहले से काफी धीमी पड़ गई है। फिल्म दर्शकों के दिलों पर अपनी जगह बनाने में असफल होती दिखाई दे रही है। अब देखना यह बाकी है कि क्या कमल हासन की फिल्म अपने बजट को वसूल करने में सफल रहेगी या नहीं। आइए जानते हैं कितना रहा फिल्म का कलेक्शन।

धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही फिल्म

जानकारी के मुताबिक कमल हासन की फिल्म काफी धीमी से आगे बढ़ रही है। फिल्म अपने बजट तक पहुंचने में भी काफी मेहनत कर रही है। बीते कुछ दिनों में फिल्म ने ₹42 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। एस शंकर की इंडियन 2 में रिलीज के दूसरे दिन ही कमाई में गिरावट दिखाई दी। इंडियन 2 फिल्म ने ₹25.6 करोड़ पहले दिन कमाए। तमिल में फिल्म ने ₹16.5 करोड़ कमाए। तेलुगु में फिल्म ने ₹7.9 करोड़ की कमाई है। इसके अलावा भारत में इंडियन 2 ने अन्य सभी भाषाओं में ₹16.7 करोड़ अपने दूसरे दिन में कमाए हैं। इसके अलावा फिल्म ने दूसरे दिन में तमिल में 13 करोड़ कमाए। तेलुगु में ₹29.5 करोड़ कमाए हैं। हिंदी में 1.2 करोड़ की कमाई की है। इस तरह से कुल मिलाकर फिल्म का टोटल कलेक्शन ने ₹42.3 करोड़ रहा।

2 जुलाई को रिलीज हुई थी इंडियन 2

जानकारी के अनुसार पोंगल त्योहार के मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर साल 2020 में रिलीज किया गया था। कमल इस फिल्म में वीरसेकरन सेनापति की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म इंडियन के सीक्वल में कई दिग्गज सितारों मे भूमिका निभाई है। फिल्म में बॉबी सिम्हा, काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, समुथिरकानी और प्रिया भवानी शंकर भी नजर आए हैं। इंडियन 2 के लेखक काबिलन वैरामुथु, लक्ष्मी सरवनकुमार और जयमोहन हैं। ये फिल्म लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है। इंडियन 2 फिल्म ने 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

Also Read…

अक्षय कुमार की सरफिरा का बुरा हाल, दो दिन में 10 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी

Tags

विज्ञापन