Inkhabar logo
Google News
Jhalak Dikhhla Jaa: झलक के मंच पर माधुरी संग जाह्नवी ने लगाए ठुमके, वायरल वीडियो

Jhalak Dikhhla Jaa: झलक के मंच पर माधुरी संग जाह्नवी ने लगाए ठुमके, वायरल वीडियो

मुंबई: Jhalak Dikhhla Jaa:  डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ का नया सीजन शुरू हो गया है। ये डांस शो पांच साल के बाद टीवी पर वापस आया है। इस शो में कई दमदार कंटेस्टेंट्स डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। अब इस शो का एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में माधुरी दीक्षित और जाह्नवी कपूर साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं।

माधुरी ने किया श्री देवी को याद

जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं जाह्नवी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी सिलसिले में जाह्नवी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 10 में पहुंची हैं। इस दौरान का एक प्रोमो वीडियो कलर्स टीवी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में जाह्नवी शो की जज माधुरी दीक्षित के साथ डांस करती हुई दिख रही हैं।

जाह्ववी के साथ डांस करने से पहले माधुरी उनसे कहती हैं,’ इसी झलक के मंच पर मैंने आपकी मां श्रीदेवी के साथ डांस किया था’। फिर माधुरी और जाह्नवी ने देवदास के गाने पर बेहतरीन डांस मूव्स किए । इस दौरान जाह्नवी रेड ड्रेस में काफी सुंदर लग रही थी। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दर्शक इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। हर कोई इनका दीवाना हो गया है।

कब रिलीज होगी मिली

आपको जानकर हैरानी होगी कि मिली कोई काल्पनिक कहानी नहीं बल्कि सत्य घटना पर आधारित फिल्म है। ‘मिली’ एक सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें जान्हवी के साथ सनी कौशल, मनोज पहवा, हसलीन कौर और संजय सूरी जैसे स्टार्स मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 4 नवबंर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। और हमेशा की तरह ये बॉलीवुड फिल्म भी मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ का हिंदी रीमेक है।

 

 

भोपाल: क्लोरीन गैस लीक होने से दहशत, एक टन के सिलेंडर को पानी में डालकर किया गया ब्लॉक

T20 World Cup 2022: भारत ने नीदरलैंड्स को दिया 180 का लक्षय, कोहली और सुर्या के बल्ले ने किया धमाल

Tags

colors tv jhalak dikhhla jaa 10jhalak dikhhla jaajhalak dikhhla jaa 10jhalak dikhhla jaa 10 all contestantsjhalak dikhhla jaa 10 launchjhalak dikhhla jaa 10 new promojhalak dikhhla jaa 10 promojhalak dikhhla jaa 2022jhalak dikhhla jaa season 10jhalak dikhhla jaa season 10 promojhalak dikhhla jaa season season 10 promojhalak dikhla jaa season 10 full episodejhalak dikhla jaa season 10 promorubina dilaik jhalak dikhhla jaa 10
विज्ञापन