September 8, 2024
  • होम
  • Janhvi Kapoor: दिवाली पर मां श्रीदेवी की याद में जान्हवी कपूर, बोलीं- 'परंपराओं से मां ने कराया परिचित'

Janhvi Kapoor: दिवाली पर मां श्रीदेवी की याद में जान्हवी कपूर, बोलीं- 'परंपराओं से मां ने कराया परिचित'

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : November 12, 2023, 1:15 pm IST

नई दिल्लीः जान्हवी कपूर का नाम इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री की लिस्ट में शुमार हैं। अभिनेत्री फिलहाल परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मनाने में व्यस्त हैं। जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी को हर खास मौके पर याद करती नजर आती हैं। वहीं, आज दिवाली के खास अवसर पर जान्हवी कपूर ने अपनी मां के साथ दिवाली का त्योहार मनाने को याद किया।

मां श्रीदेवी को किया याद

हाल ही में एक इंटरव्यू में जान्हवी कपूर ने बचपन के दिनों को याद करते हुआ बताया कि उनकी मां श्रीदेवी ने उन्हें सभी परंपराओं से परिचित कराया है। दीवाली पर उनकी मां को घर को सजाना पसंद करती थीं। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि कैसे उनकी मां श्रीदेवी और कपूर परिवार की सभी महिलाएं एक साथ मिलकर दिवाली का त्योहार मनाती थीं।

हमेशा दिवाली पूजा में हुईं शामिल

अपनी दादी के घर पर दिवाली उत्सव को याद करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि हर साल दिवाली की रात पूरा परिवार एक साथ तैयार होता है और दादी के आवास पर इकट्ठा होता है। पूरा परिवार एक साथ मिलकर रात का खाना साथ खाया करते है। दिवाली डिनर मेनू में पुलाव, राजमा और कपूर खानदान के व्यंजन शामिल होते हैं। जान्हवी कपूर ने बतया कि वे अपने काम में व्यस्त होने के वजह से कई बार परिवार के साथ रात के खाने में चूक गई, लेकिन दिवाली पूजा कभी नहीं छोड़ी।

यह भी पढ़ें –http://L2E – Empuraan: ‘एम्पुराण’ का पहला लुक रिलीज, निर्देशक बनकर फिर जीतेंगे फैंस का दिल पृथ्वीराज सुकुमारन

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन