September 8, 2024
  • होम
  • महिला दिवस पर देखें औरतों के संघर्ष की कहानी, ये रही फिल्मों की लिस्ट

महिला दिवस पर देखें औरतों के संघर्ष की कहानी, ये रही फिल्मों की लिस्ट

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : March 6, 2023, 6:27 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड में अब जेंडर इतना मायने नहीं रखता है। जहां बॉलीवुड में पहले केवल पुरुषों का वर्चस्व होता था। वहीं महिलाओं ने भी इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। अब महिलाओं को केवल सजावटी वस्तुओं, पीड़ितों, या अबला के रूप में ही नहीं दिखाया जाता है बल्कि वो भी पुरुषों से बराबर मुकाबला कर रही है। आज महिलाओं को सशक्त रूप में दिखाया गया है, जो अपने अधिकारों के लिए लड़ती है, जो गलत का विरोध करती है और अपने स्वाभिमान की रक्षा करती हैं।

महिला दिवस से पहले कुछ ऐसी फिल्म जरूर देखें जो महिलाओं पर आधारित है। इन फिल्मों को आप आज भी ओटीटी पर देख सकते हैं, ये वो फ़िल्में जिन्होंने समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।

ये रही लिस्ट

‘डार्लिंग्स (Darlings)’

आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। फिल्म में बहुत ही अव्वल तरीके से घरेलू हिंसा को लोगों के सामने लाया गया है। आलिया भट्ट की इस फिल्म को दर्शक ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।

‘खून भरी मांग (Khoon Bhari Maang)’

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा और एक्टर कबीर बेदी की इस मूवी में घरेलू हिंसा की कहानी को दिखाया गया है। कहानी में दिखाया गया है कि किस तरह से कबीर बेदी नई औरत के लिए अपनी पत्नी के साथ वायलेंस करने लगता है। फैंस इस फिल्म को जी5 पर देख सकते हैं।

‘गंगूबाई कठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi)’

आलिया भट्ट ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी को चौंका दिया था। दर्शक इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। साल 2022 में कई बड़ी फ़िल्में फ्लॉप साबित हुई वहीं आलिया की फिल्म ने सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस फिल्म के लिए आलिया ने काफी सुर्ख़ियां बटोरी थी।

‘7 खून माफ (7 Khoon Maaf)’

घरेलू हिंसा पर आधारित इस फिल्म को दर्शक नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के काम की खूब तारीफ़ भी हुई थी। विशाव भार्द्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में घरेलू हिंसा को बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि महिला अपने सातो पति का मर्डर कर लेती है।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन