रणवीर इलाहाबदिया अब पुलिस के चंगुल से भाग निकले है। मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक रणवीर इलाहाबदिया संपर्क से बाहर है। वो फोन बंद कर लापता हो गए। मुंबई पुलिस जब गुरुवार की शाम रणवीर इलाहाबदिया के घर गई तब घर पर ताला लगा था।
मुंबई : रणवीर इलाहाबादिया अब पुलिस के चंगुल से भाग निकले है। मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक रणवीर इलाहाबादिया संपर्क से बाहर है। वो फोन बंद कर लापता हो गए। मुंबई पुलिस जब गुरुवार की शाम रणवीर इलाहाबदिया के घर गई तब घर पर ताला लगा था। रणवीर के वकील से भी कोई संपर्क मुंबई पुलिस का नहीं हो रहा है, पुलिस अब समन दे चुकी है। रणवीर को जल्द ही स्टेशन में आकर बयान दर्ज कराना होगा।
जानकारी के मुताबिक, न तो रणवीर और न ही उनके वकील मुंबई पुलिस से संपर्क कर रहे हैं। दरअसल मुंबई पुलिस ने रणवीर को समन दिया है और रणवीर के पुलिस स्टेशन आकर अपना बयान दर्ज कराने का इंतजार कर रही है। लेकिन अब रणवीर अपना फोन बंद करके लापता हो गए हैं। आपको बता दें कि रणवीर को दो बार समन भेजा जा चुका है। हालांकि, इंडियाज गॉट लैटेंट शो के वीडियो एडिटर प्रथम सागर खार पुलिस स्टेशन पहुंच गए हैं और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।
आपको बता दें कि हाल ही में रणवीर यूट्यूबर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में जज के तौर पर शामिल हुए थे। यह एक डार्क कॉमेडी शो है। जिसमें माता-पिता पर की गई टिप्पणी के कारण अब रणवीर काफी बुरी मुसीबत में फंस गए हैं। इस मामले में रणवीर के साथ-साथ समय के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।
फिलहाल ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। जहां शुक्रवार को कोर्ट ने मामले पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया और कहा कि किरणवीर की याचिका पर कुछ दिनों में सुनवाई की जाएगी। आपको बता दें कि रणवीर एक मशहूर यूट्यूबर हैं। वो हर महीने लाखों कमाते हैं। रणवीर का एक पॉडकास्ट चैनल भी है। उनके चैनल पर अब तक कई बड़े सेलेब्स आ चुके हैं। लेकिन अब सेलेब्स भी इस मामले को लेकर रणवीर से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें :-