'ग्रैमी अवॉर्ड्स' में फिर लहराया भारत का परचम, रिकी केज को तीसरी बार मिला सम्मान

मुंबई। ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारत का परचम एक बार फिर से फहराया है। भारतीय म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक बार फिर भारत का मान बढ़ा दिया है। वहीं, कंपोजर रिकी केज ने तीसरी बार ग्रैमी अवॉर्ड हासिल किया है।

‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए अवॉर्ड

इस साल 2023 के बहुप्रतीक्षित म्यूजिक अवॉर्ड कार्यक्रम ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक बार फिर भारत का नाम गूंजा है। इस म्यूजिक कंपोजर ने ग्रैमी अवार्ड जीतकर अपने देश का नाम एक बार फिर रोशन कर दिया है। दरअसल, बेंगलुरु के रहने वाले संगीतकार रिकी केज ने इस साल अपना तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। बता दे कि, रिकी को उनके एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए इस अवॉर्ड से नवाज़ा है।

रिकी केज ने बनाया इतिहास

बता दें कि रिकी केज ने अमेरिकी संगीतकार ने मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड ‘द पुलिस’ के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड संग अपना यह अवॉर्ड शेयर किया है। इस एल्बम में स्टीवर्ट कोपलैंड ने रिकी का सहयोग किया था। इस साल के 65वें ग्रैमी अवार्ड्स फंक्शन में दोनों को यह अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में मिला है।

2015 में मिला था पहला अवार्ड

गौरतलब है कि मशहूर म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने पहली बार साल 2015 में अपनी एल्बम ‘विंड्स ऑफ समसारा’ के लिए यह अवॉर्ड जीता था। इसके बाद रिकी ने एक बार फिर साल 2022 में एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए ‘बेस्ट न्यू एज एल्बम’ की कैटेगरी में स्टीवर्ट कोपलैंड संग ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया है।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

Tags

anoushka shankarbad bunnybeyoncebonnie raittEntertainment News In HindiGrammy Awards 2023grammy awards 2023 winnersgrammy awards 2023 winners listharry stylesHollywood Hindi News
विज्ञापन