September 8, 2024
  • होम
  • मैंने कुछ नहीं कहा.. शोभिता-नागा के रिश्ते पर बोली सामंथा प्रभु

मैंने कुछ नहीं कहा.. शोभिता-नागा के रिश्ते पर बोली सामंथा प्रभु

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : April 4, 2023, 7:28 pm IST

मुंबई: सामंथा रुथ प्रभु अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने एक्स हसबैंड नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के रिलेशनशिप रूमर्स पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है। सामंथा ने एक ट्वीट किया और कहा कि इस बारे में कुछ नहीं कहा है। दरअसल, ये अफवाह थी कि सामंथा ने अपने एक्स हसबैंड के रिलेशनशिप पर टिप्पणी की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कौन किसके साथ रिश्ते में है। हालांकि, खुद सामंथा ने ऐसी खबरों को मानने से मना कर दिया।

क्या बोली सामंथा

एक इंटरव्यू में सामंथा ने कहा था कि मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन किसके साथ है…जो लोग प्यार की कीमत नहीं जानते वो कितने भी लोगों को डेट कर लें.. उनकी आंखो में आंसू ही रहेंगे।। अगर वो किसी को बिना चोट पहुंचाए लड़की की देखभाल करता है तो ये अच्छी बात होगी।

इस एक्ट्रेस पर आया नागा का दिल

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मिडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों के रिलेशन की खबरे तब आई जब दोनों को एक रेस्टोरेंट में साथ देखा गया। चैतन्य की फोटो सामने तब आई जब वो शेफ के साथ फोटो क्लिक करवा रहे थे। इस तस्वीर में शोभिता भी नजर आ रही है।

क्या है पूरा मामला?

एक रिपोर्ट के मुताबिक नागा का नाम एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला के साथ जुड़ रहा है। फिल्म मेजर में काम कर चुकीं शोभिता और नागा का नाम कुछ हफ्तों से काफी चर्चा में है। शोभिता को नागा के साथ एक्टर के नए घर में कई बार देखा गया है। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी कम्फर्टेबल नजर आते हैं। इसके अलावा दोनों अंडर कंस्ट्रक्शन घर से एक ही गाड़ी में साथ निकले थे। ये बात कंफर्म नहीं हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसे लेकर दोनों कलाकारों ने ऑफिशियल कुछ भी नहीं कहा है।

2017 में की थी शादी

लंबे रिलेशनशिप के बाद सामंथा और नागा ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों साल 2010 में फिल्म के सेट पर मिले थे और फिर धीरे-धीरे दोनों का बॉन्ड बढ़ता गया। सामंथा कई बार नागा के साथ फोटोज साझा करती रहती थीं, लेकिन फिर दोनों ने ऑफिशयली अपने अलग होने का फैसला कर लिया।

 

Adipurush Poster: ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर में राम, सीता और लक्ष्मण के लुक पर उठे सवाल

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान-” सबको एक होना होगा “

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन