मुंबई। बॉलीवुड में रणबीर कपूर की लव स्टोरीज तो चर्चा में रहती ही हैं लेकिन इस मामले में उनके पिता ऋषि कपूर भी पीछे नहीं थे। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी थी। ऋषि और उनकी पत्नी नीतू कपूर की जोड़ी को लोग खूब पसंद भी करते थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी के बाद भी ऋषि के कई अफेयर रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद नीतू ने एक इंटरव्यू में किया था।
नीतू कपूर का खुलासा नीतू ने कहा था, मैंने ऋषि को कई बार फ्लर्ट करते हुए पकड़ा था। जब भी उनका कोई अफेयर होता तो सबसे पहले मुझे पता चलता, लेकिन मैं जानती हूं कि उनके अफेयर सिर्फ वन नाइट स्टैंड थे। साथ ही नीतू ने ये भी बताया था कि उन्होंने खुद एक बार ऋषि को रंगे हाथों पकड़ा था। उन्होंने कहा पहले मैं उनसे इस बात को लेकर लड़ती थी, लेकिन फिर मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था। मैंने ऐसा रवैया अपना लिया था कि चलो आगे बढ़ते हैं। ऋषि हमेशा हैरान रहते थे कि मुझे उनकी हरकतों के बारे में कैसे पता चला। बाद में मैंने उन्हें बताया कि मेरे सारे दोस्त मुझे ये सब बताते थे।
बता दें कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 1980 में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच शादी कर ली थी। शादी के बाद नीतू ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। वहीं, साल 2020 में ल्यूकेमिया नामक बीमारी के चलते ऋषि कपूर का निधन हो गया था। इसके बाद नीतू अकेली रह गई थीं। हालांकि, अब इतने सालों बाद नीतू ने फिर से अपना करियर शुरू कर दिया है। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘जुगजुग जियो’ में देखा गया था।
Also Read- अक्षय कुमार से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन सितारों का सेना से है गहरा कनेक्शन