September 30, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • मैं बाप बन गया रे…पिता बनने के बाद पहली बार सामने आए रणवीर सिंह
मैं बाप बन  गया रे…पिता बनने के बाद पहली बार सामने आए रणवीर सिंह

मैं बाप बन गया रे…पिता बनने के बाद पहली बार सामने आए रणवीर सिंह

  • WRITTEN BY: Shweta Rajput
  • LAST UPDATED : September 30, 2024, 1:41 pm IST
  • Google News

नई दिल्लीः अभिनेता रणवीर सिंह पिता बनने के बाद पहली बार कैमरे पर दिखाई दिए हैं। उन्होंने मीडिया संग अपनी खुशी जाहिर की। खुशी से बोले ”मैं बाप बन गया रे।” इस दौरान उनके चहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी।

6 वर्ष बाद एक बच्ची ने जन्म लिया

रणवीर दीपिका के घर 8 सितम्बर को शादी के 6 वर्ष बाद एक बच्ची ने जन्म लिया। इसके बाद से ही दोनों कैमरे से दूर बनाए हुए थे। लेकिन कल रात को एक सोशल मीडिया पेज पर रणवीर सिंह का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें रणवीर एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का सूट और गोल्डन चश्मा पहना हुआ है। रणवीर सिंह वीडियो में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। रणवीर मीडिया से हाथ मिलते और फोटो के लिए पोज़ भी करते नजर आ रहे है। इसी के साथ वो कहते है ” मैं बाप बन गया रे।”

रणवीर को देख फैंस हुए खुश

रणवीर का ये वीडियो कल रात जैसे ही आया तो फैंस इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने लग गए। एक यूजर ने लिखा – ‘डैशिंग डैड ‘,तो वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि-कितने क्यूट तरीके से उन्होंने कहा मैं बाप बन गया। तो वहीं कई यूजर उन्हें बधाई देते नजर आए। रणवीर सिंह का ये क्यूट मोमेंट वाला वीडियो देख कर फैंस काफी खुश नज़र आ रहे हैं।

Also Read…

नसरल्लाह की मौत पर यूपी के मुसलमानों ने काटा बवाल, अब योगी करेंगे तगड़ा इलाज!

इजरायली हमले में 33 लोगों की मौत, 195 घायल, चक्रवात कहां मचाएगा तबाही? UP समेत इन राज्यों में आएगी मुसीबत!

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन