• होम
  • मनोरंजन
  • बेशर्म रंग के विवाद पर Honey Singh का बयान, पहले के लोग थे ज्यादा समझदार

बेशर्म रंग के विवाद पर Honey Singh का बयान, पहले के लोग थे ज्यादा समझदार

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग 12 दिसंबर को रिलीज़ हुआ था। इस गाने के आने के बाद दीपिका विवादों में घिर गई, दरअसल इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है। वहीं इस […]

बेशर्म रंग के विवाद पर Honey Singh का बयान, पहले के लोग थे ज्यादा समझदार
  • December 23, 2022 4:41 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग 12 दिसंबर को रिलीज़ हुआ था। इस गाने के आने के बाद दीपिका विवादों में घिर गई, दरअसल इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है। वहीं इस बवाल के बीच शाहरुख खान की फिल्म खतरे में फंस गई है। बवाल इतना बढ़ गया है कि लोग फ़िल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर अब बॉलीवुड और पंजाबी  सिंगर हनी सिंह रिएक्शन सामने आया है।

 

हनी सिंह का रिएक्शन ?

 

दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की बिकिनी और शाहरुख संग उनके इंटेंस रोमांस पर हो रहे विवाद पर सिंगर हनी सिंह का रिएक्शन सामने आया है। खबरों के मुताबिक इस बारे में सिंगर हनी सिंह ने कहा कि पहले ज्यादा आजादी थी। लोग भले ही कम पढ़े-लिखे हों लेकिन वे कहीं ज्यादा संवेदनशील थे। वो चीजों को एंटरटेनमेंट के तौर पर ही देखते थे. वो कुछ भी दिल पर नहीं लेते थे. हनी सिंह ने 1992 की फिल्म रेड से संगीतकार एआर रहमान के गीत “रुक्मिणी रुक्मिणी” का जिक्र करते हुए कहा कि अगर आज गाना रिलीज होता तो इस पर भी काफी विवाद होता।

 

कैसा है फिल्म का टीजर

 

शाहरुख खान इतने सालों बाद बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। 25 जनवरी के दिन शाहरुख़ अपनी फिल्म पठान को लेकर सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म पठान का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। अब फिल्म का टीजर आ गया है। 1 मिनट 24 सेकंड के इस टीजर में शाहरुख बहुत ही अलग अंदाज में दिख रहे है, वहीं टीजर से तो साफ़ है कि इस फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। शुरुआत होती है, आवाज के साथ जब कुछ लोग पठान के बारे में बात कर रहे होते हैं। इतने में शाहरुख की दमदार एंट्री होती है। इस टीजर में किंग खान के अलावा दीपिका और जॉन की झलक देखने को मिली है। टीजर में शाहरुख खान की दमदार आवाज जान डालने का काम करती है।

 

यह भी पढ़ें :