September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • हनी सिंह ने किया बीमारी का खुलासा, शाहरुख समेत इन सेलेब्स ने की मदद
हनी सिंह ने किया बीमारी का खुलासा, शाहरुख समेत इन सेलेब्स ने की मदद

हनी सिंह ने किया बीमारी का खुलासा, शाहरुख समेत इन सेलेब्स ने की मदद

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : January 16, 2023, 4:35 pm IST

मुंबई : सिंगर और रैपर हनी सिंह किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं। हाल ही में सिंगर ने अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान हनी ने खुलासा किया कि वो बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ चुके है। मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में हनी ने बताया कि उनके इस बुरे वक्त में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने उनकी हेल्प की थी। हनी ने बताया कि इस दौरान शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने भी उन्हें पूरी तरह से सपोर्ट किया था। इतना ही नहीं दीपिका ने डॉक्टर से भी उनका संपर्क करवाया था।

शाहरुख ने की मदद

एक इंटरव्यू के दौरान हनी ने कहा- ‘दीपिका ने मुझे दिल्ली में एक डॉक्टर सजेस्ट किया था और मैं उनके पास गया भी था। इसके अलावा शाहरुख भाई ने मुझे काफी सपोर्ट किया। जब में बीमार था तब मुझे अक्षय पाजी के कॉल आते थे। मैं फोन पर भी बात नहीं कर पाता था। 5 साल तक मैंने किसी से कोई बात नहीं की। बीमारी के चलते कई सालों तक मै गाने नहीं बना पाया। 3 साल तक मैं टीवी इंडस्ट्री से दूर रहा।

बढ़ते वजन पर भी बोले सिंगर

ट्रीटमेंट के दौरान बढ़ते वजन के बारे में भी हनी सिंह ने खुलकर बात की, उन्होंने कहा – ‘मुझे अपने काम से ब्रेक नहीं चाहिए था, शायद भगवान की मर्जी थीं कि मैं ब्रेक लूं। मैं अपने करियर में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा था। तभी मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर के बारे में पता चला। बीमारी का पता चलने और ट्रीटमेंट की वजह से मेरा सब कुछ खत्म हो गया था। दवाओं की वजह से मेरा वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया था। मेरे इलाज के लिए कुल 7 डॉक्टर लगे। मैंने कई डॉक्यूमेंट भी तैयार किए ताकि इस बीमारी से छुटकारा पाया जाए।

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

इस मंदिर में एक साथ नहीं जा सकते पति-पत्नी, भूलकर भी न करें ये गलती, जानें इसके पीछे का रहस्य!
विधानसभा में उठता है देश का मुद्दा, उसी पाक जगह पर किया गया रेप, क्या अब चलेगा बुलडोजर!
PM मोदी आज हिसार में करेंगे बड़ी रैली, 209KM तक चलेंगी तूफानी हवाएं, अब हेलेन आ रहा मचाने तबाही
कौन है हिजबुल्लाह का सरदार हसन नसरल्लाह, जिसको जहन्नुम पहुंचाने के लिए तबाही मचा रहा इजरायल?
बंदूक की नोक पर किया यौन शोषण, मारपीट कर जूते चटवाए, क्राइम ब्रांच ने चार को किया गिरफ्तार
हिंदू जगन रेड्डी घर में पढ़ता है बाइबल, पत्नी के धर्म पर भी विवाद, BJP बोली मंदिर में घुसने से पहले…
मारा गया नसरल्ल्हा? इजरायल ने हिजबुल्लाह के हेड क्वार्टर को उड़ाया, बाप बाप करके भागे आतंकी
विज्ञापन
विज्ञापन