हनी सिंह और शालिनी तलवार का हुआ तलाक, टूटी 11 साल की शादी

मुंबई: Honey Singh Divorce: पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह और पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया। जी हाँ! दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैमिली कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की। वहीं, हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर शालिनी तलवार को 1 करोड़ रुपए का चेक सील्ड लिफाफे में दिया है।

1 करोड़ की एलिमनी पर हुआ समझौता

गुरुवार को कोर्ट में हनी सिंह और शालिनी तलवार के बीच काउंटर-एलिगेशन के बाद मामला सेटल हुआ था। जिसके बाद दोनों के बीच 1 करोड़ की एलिमनी पर समझौता भी हुआ। कहा जा रहा है कि इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को है। जिसमें अगले प्रस्ताव पर सुनवाई होगी।

हनी सिंह पर लगाए आरोप

पिछले साल 3 अगस्त को तीस हजारी कोर्ट में हिरदेश सिंह यानी की हनी सिंह के खिलाफ शालिनी तलवार ने डॉमेस्टिक वायलेंस के लिए याचिका दायर की थी। उन्होंने हनी सिंह पर असॉल्ट करने के इल्ज़ाम लगाए थे। शालिनी ने कहा था कि उन्होंने इस शादी को 10 साल दिए और बदले में उन्हें सिर्फ फिजिकली और मेंटली टॉर्चर किया गया है।

शालिनी ने की 10 करोड़ रुपए की मांग

शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर आरोप लगाया है कि वो इंटरनेशनल टूर पर जाने के बहाने से दूसरी महिलाओं के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाते हैं। शालिनी ने कहा कि उनके पति ने उनके साथ जानवरों जैसा दुर्व्यवहार किया और अब वह हनी सिंह से अलग होना चाहती हैं। शालिनी ने याचिका दायर करते हुए 10 करोड़ रुपए की एलमिनी की भी मांग की।

2011 में की थी शादी

हनी सिंह और शालिनी तलवार तकरीबन 17 साल तक रिलेशनशिप में रहे। डेट करने के बाद 23 जनवरी 2011 में दोनों ने शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे और एक ही स्कूल में पड़ते थें।अब उनकी पत्नी ने शादी के 10 साल बाद हनी सिंह के खिलाफ डॉमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज किया था।

शालिनी के आरोप लगाने के बाद हनी सिंह ने 6 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया था। जिसमें उन्होंने इन सारे आरोपों को झूठ बताया था। हनी सिंह ने नोट में लिखा था कि यह बड़े दुख की बात है कि मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। इन आरोपों के कारण मैं बेहद परेशान हूं। मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप निंदनीय हैं और बस मुझे परेशान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

"honey singh divorce""honey singh shalini talwar divorce""honey singh shalini talwar""honey singh wife shalini singh photo"honey singh wife shalini talwar""shalini talwar""singer honey singh""yo yo honey singh wife shalini"divorce honey singhhoney singhshalini talwar divorceyo yoyo yo honey singh
विज्ञापन