September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • Harry Potter: एक बार फिर नजर आएगा हैरी पॉटर का जादू, रिलीज हुआ टेलीविजन सीरीज का टीजर
Harry Potter: एक बार फिर नजर आएगा हैरी पॉटर का जादू, रिलीज हुआ टेलीविजन सीरीज का टीजर

Harry Potter: एक बार फिर नजर आएगा हैरी पॉटर का जादू, रिलीज हुआ टेलीविजन सीरीज का टीजर

  • WRITTEN BY: Noreen Ahmed
  • LAST UPDATED : April 13, 2023, 10:53 am IST

मुंबई: पॉपुलर हैरी पॉटर (Harry Potter) एक ऐसी लोकप्रिय किताब और फिल्म है जिसके फैन हर उम्र के लोग हैं। बता दें इस मशहूर किताब पर बनी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे। वहीं अब यह टेलीविजन पर आने के लिए तैयार है। दरअसल हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी के 20 साल पूरे हो चुके हैं। एक बार फिर जादूई फिल्म हैरी पॉटर का मैजिक नजर आने वाला है।

रिलीज हुआ टेलीविजन सीरीज का टीजर

दरअसल विश्वभर में हैरी पॉटर के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है, फिर चाहे वो फिल्म हो या फिर किताब। बता दें कि हैरी पॉटर की फिल्मों में जादू, प्यार, छल और फ्रेंडशिप की कहानी दिखाई गई है। जिसने हर उम्र के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। दर्शकों का हैरी पॉटर के प्रति इतना प्रेम देखते हुए मेकर्स ने लोगों को एक और नया सरप्राइज गिफ्ट दिया है। बताया जा रहा है कि बेहद जल्द इस पर एक टेलीविजन सीरीज बनकर तैयार होने वाली है। एक बार फिर हैरी पॉटर अपनी जादुई छड़ी के साथ जादू बिखेरते हुए दिखने वाले है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एचबीओ मैक्स इस टेलीविजन सीरीज को बना रहा है। जिसका टीजर अब सामने आ चुका है।

Harry Potter: Returns To Hogwarts' का ट्रेलर देख इमोशनल हुए फैंस, नए साल पर  धमाल मचाएगी फिल्म - harry potter return to hogwarts trailer release will be  streming on new yeas pr –

बता दें लेखिका जेके रोलिंग द्वारा लिखी गई मशहूर फंतासी नॉवेल हैरी पॉटर अब बेहद जल्द एक टेलीविजन सीरीज बनने जा रही है। अत्यधिक रोमांचक अपडेट का ऐलान मेकर्स द्वारा कल 12 अप्रैल को वार्नर ब्रदर्स और डिस्कवरी की प्रेस और निवेशकों के लिए प्रस्तुति के दौरान किया गया था। साथ ही अब इसका टीजर भी सामने आ गया है। एचबीओ के एक विशेष टीजर के रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तहलका मच गया है। इस सीरीज को देखने के लिए लोग बेहद एक्साइटेड हैं।

We Women Want में मंच पर बोली अलका लांबा, कहा- ‘आज सरकार के पास बहुमत लेकिन नियत नहीं’

Tags