हैरी पॉटर अभिनेत्री डेम मैगी स्मिथ का 89 वर्ष की आयु में निधन

नई दिल्ली: हॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस मैगी स्मिथ का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह लंदन के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वहीं बता दें, उनके निधन की पुष्टि उनके बेटों, क्रिस लार्किन और टोबी स्टीफंस ने की। बयान में बताया गया कि मैगी अपने पीछे दो बेटे और पांच पोते-पोतियां छोड़ गई हैं, जो अपनी मां और दादी के जाने से बेहद दुखी हैं।

‘हैरी पॉटर’ सीरीज में प्रोफेसर

मैगी स्मिथ ने अपने लंबे करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं, जिनमें से सबसे प्रमुख थीं ‘हैरी पॉटर’ सीरीज में प्रोफेसर मैकगोनागल की भूमिका और ‘डाउनटन एबे’ में ग्रांथम की दहेज काउंटेस का किरदार। उनके शानदार अभिनय के चलते वे दुनियाभर में लोकप्रिय थीं, खासकर भारतीय दर्शकों के बीच, जिन्हें हैरी पॉटर के किरदारों से गहरा लगाव रहा है।

दो ऑस्कर, चार एम्मी अवॉर्ड्स जीते

मैगी स्मिथ का फिल्मी सफर करीब 70 साल तक चला, जिसमें उन्होंने कई अवॉर्ड्स भी जीते। उन्हें दो ऑस्कर, चार एम्मी अवॉर्ड्स और कई अन्य प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए। वे उन चंद कलाकारों में से एक थीं जिन्होंने टोनी अवॉर्ड भी जीता। 1965 में ‘ओथेलो’ में डेसडेमोना का किरदार निभाकर उन्होंने पहली बार ऑस्कर नॉमिनेशन हासिल किया। इसके बाद 1969 की फिल्म ‘द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी’ में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्होंने पहला ऑस्कर जीता, जहां उन्होंने एडिनबर्ग स्कूल की एक शिक्षिका का किरदार निभाया था।

फैंस बेहद दुखी

साल 1978 में रिलीज़ हुई कॉमेडी फिल्म ‘कैलिफोर्निया सूट’ में अपने अभिनय के जरिए मैगी ने दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा वेस्ट एंड स्टेज पर ‘द इंपोर्टेंस ऑफ बीइंग अर्नेस्ट’ में लेडी ब्रैकनेल के किरदार के लिए भी उन्हें सराहा गया। एडवर्ड एल्बी के नाटक ‘थ्री टॉल वुमेन’ और 2001 की ब्लैक कॉमेडी फिल्म ‘गोस्फोर्ड पार्क’ में भी उनकी अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीता। मैगी स्मिथ का जाना हॉलीवुड और उनके फैंस के लिए एक बड़ी दुख की खबर है।

यह भी पढ़ें: Laughter Chef के बाद अब कृष्णा अभिषेक आएंगे बिग बॉस 18 में नज़र?

Tags

Entertainment IndustryGrammy Awardsharry potterHarry Potter ActresshollywoodinkhabarlondonMaggie SmithMarry Smith Diedoscar awardsOscar WinnerProfessor McGonagallUK
विज्ञापन