इन सेलेब्स ने बड़ी धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, बॉलीवुड भी रंगा देशभक्ति के रंग में

मुंबई: देश आजादी की 75वां सालगिरह मना रहा है और 76वें स्वतंत्रता दिवस की दीवानगी हर कहीं नजर आ रही है। हर गली-मोहल्ले में जश्न मनाया जा रहा है। लोग वंदेमातरम कहते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं और अपनी आजादी अमर होने की कामना कर रहे हैं।

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज में खासी उमंग और जोश है। घरों पर तिरंगा लगाने और लहराने के साथ उन्होंने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों डेंगू से पीड़ित हैं और अपने घर पर रहकर इलाज करवा रही हैं। मगर फिर भी एक्ट्रेस ने आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया।

कंगना ने शेयर किया वीडियो

कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो सोफे पर बैठकर तिरंगा लहराती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो ट्विटर पर कंगना के फैन एकाउंट्स ने भी साझा किया है।

अजय देवगन ने भी दी बधाई

अजय देवगन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 75वें इंडिपेंडेंस डे के सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में अजय अपनी फिल्म भोला के सेट पर कास्ट और क्रू मेंबर्स के साथ आजादी का जश्न मनाते दिख रहे हैं। बॉडीगार्ड, कैमरा मैन से लेकर क्रू मेंबर्स तक ने अपनी शर्ट पर इंडियन फ्लैग का ब्रोच अपनी शर्ट पर लगाया है। अजय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आजादी के 75 साल; हम सभी के लिए यह एक खुशी और प्राउड का उत्सव है। हम हर आने वाले साल और मजबूत होते रहेंगे। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया पोस्ट

ट्विटर पर अमिताभ ने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो ट्वेंटी-ट्वेंटी टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी में राष्ट्र गान गाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ अमिताभ ने 75th Independence Day और Amrit Mahotsav हैशटैग लिखा हैं।

बता दें, स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर तमाम सेलेब्रिटीज बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इससे पहले हर घर तिरंगा कैम्पेन के दौरान सभी सेलेब्स ने अपने घरों पर तिरंगा लगाया था। आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, राजकुमार राव समेत कई सेलेब्रिटीज के घरों की तस्वीरें सोशल मीडिया में साझा की गयीं। कुछ सेलेब्स ने इस मौके पर पुरानी यादों को ताजा किया है, जिनकी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किये हैं।

स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ से 1 दिन पहले शाहरुख खान ने अपने परिवार संग राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अपने आवास मन्नत पर फहराया। ऐसा कर उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में भी भाग लिया हैl

मन्नत पर लहराया तिरंगा

तस्वीरों में शाहरुख खान, गौरी, अबराम और आर्यन नजर आ रहे हैंl वहीं पीछे भारतीय स्वतंत्रता का प्रतीक तिरंगा दिख रहा हैl सभी इस अवसर पर सफेद रंग का कपड़ा पहने दिखे। शाहरुख खान, आर्यन और अबराम ने सफ़ेद टी शर्ट पहन रखी थी। शाहरुख खान ब्लैक पैंट पहने नजर आए। इसके अलावा उनके दोनों बेटों ने ब्लू जींस पहन रखी थी। वहीं गौरी खान ऑफ व्हाइट कलर का जैकेट और ब्लैक पैंट पहने नजर आई।

 

Independence Day: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम! 2 हजार जिंदा कारतूस के साथ 6 गिरफ्तार

Tags

75th independence day75th independence day statushappy independece dayhappy independencehappy independence dayhappy independence day 2018happy independence day 2021happy independence day of pakistanindepence dayIndependece Day
विज्ञापन