September 27, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • सिर झुकाकर, बाहें फैलाकर इस तरह किया शाहरुख ने फैंस का शुक्रिया
सिर झुकाकर, बाहें फैलाकर इस तरह किया शाहरुख ने फैंस का शुक्रिया

सिर झुकाकर, बाहें फैलाकर इस तरह किया शाहरुख ने फैंस का शुक्रिया

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 3, 2022, 4:09 pm IST

मुंबई: Shah Rukh Khan 57th Birthday: आज बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान अपना 57वां बर्थडे मना रहे हैं। उनका जन्मदिन हमेशा ही फैंस के लिए खास होता है। इसका सबूत है मन्नत के बाहर आज के दिन उमड़ी भीड़। आज शाहरुख के घर के आगे फैंस की भीड़ रहती हैं। फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए दूर-दूर से उनसे मिलने आते हैं। जन्मदिन की शाम एक बार फिर किंग खान ने बालकनी में आकर फैंस से मुलाक़ात की।

बाहें फैलाकर...सिर झुकाकर, बर्थडे पर शाहरुख ख़ान ने इस तरह किया फैंस का शुक्रिया, देखें तस्वीरें

इस अंदाज में दिखे शाहरुख

मंगलवार और बुधवार को शाहरुख को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस आए थे। 1 नवंबर की रात से ही उनके बंगले ‘मन्नत’ के बाहर भीड़ उमड़ने लगी थी इसलिए शाहरुख को उनसे मिलने के लिए आना ही पड़ा। उस दौरान वो व्हाइट टीशर्ट और डेनिम जींस में नजर आए। शाहरुख काफी डैशिंग लग रहे थे। जब तक शाहरुख खान घर से बाहर नहीं आए, तब तक उनके तमाम फैंस जोर-जोर से ‘शाहरुख शाहरुख’ के नारे लगा रहे थे। फैंस ने उ‌न्हें बर्थडे विश भी किया। शाहरुख ने हाथ हिलाकर, हाथ जोड़कर और फ्लाइंग किसेस देते हुए अपने सभी फैंस को शुक्रिया कहा। शाहरुख खान ने शाम को बांद्रा इलाके में ही अपने फैंस के लिए इवेंट भी रखा है। आपको बता दें, मीडिया को बुलाया नहीं गया है। इस दौरान उनके साथ बेटे अबराम भी नजर आए।

बाहें फैलाकर...सिर झुकाकर, बर्थडे पर शाहरुख ख़ान ने इस तरह किया फैंस का शुक्रिया, देखें तस्वीरें

पठान का टीजर

शाहरुख खान इतने सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। 25 जनवरी के दिन शाहरुख़ अपनी फिल्म पठान को लेकर सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म पठान का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। अब फिल्म का टीजर आ गया है। 1 मिनट 24 सेकंड के इस टीजर में शाहरुख बहुत ही अलग अंदाज में दिख रहे है, वहीं टीजर से तो साफ़ है कि इस फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। शुरुआत होती है, आवाज के साथ जब कुछ लोग पठान के बारे में बात कर रहे होते हैं। इतने में शाहरुख की दमदार एंट्री होती है। इस टीजर में किंग खान के अलावा दीपिका और जॉन की झलक देखने को मिली है। टीजर में शाहरुख खान की दमदार आवाज जान डालने का काम करती है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन